फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Five members of a family, including a father and son, sentenced to life imprisonment in a murder case

Hamirpur: हत्या के मामले में पिता-पुत्र समेत परिवार के पांच लोगों को आजीवन कारावास

Tue, 24 Feb 2026 06:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Feb 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Five members of a family, including a father and son, sentenced to life imprisonment in a murder case
दोषियों को न्यायालय से जेल के लिए ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
डकैती कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार खरवार की अदालत ने मंगलवार को हत्या के मामले में फैसला सुनाया है। दोषी पिता-पुत्रों समेत एक परिवार के पांच लोगों को आजीवन कारावास व पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के मणिकर्ण शुक्ल व सुभाष कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि राठ कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में 27 नवंबर 2021 को हुई घटना में अर्जुन की मौत हो गई थी जबकि दो भाई घायल हुए थे। मामले में न्यायाधीश अनिल कुमार खरवार की अदालत ने सजा के बिंदुओं पर सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया। धीरेंद्र, वीरसिंह, रामकिशोरी, रामभरत व शत्रुघन को आजीवन कारावास व पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन


अर्थदंड अदा न करने पर एक-एक वर्ष अतिरिक्त कठोर कारावास की सजा भुगतनी होगी। इसके अलावा धारा 307/149 में पांचों को दस-दस साल की सजा व दो-दो हजार रुपये अर्थदंड लगाया। धारा 504,506, 147 व 148 में अलग अलग दो-दो साल की सजा सुनाई। सभी में पांच-पांच सौ रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


21 फरवरी को दिया था दोषी करार
न्यायाधीश अनिल कुमार खरवार ने पांच साल पुराने हत्या, जान से मारने के प्रयास समेत अन्य धाराओं के मामले में शनिवार 21 फरवरी 2026 को सुनवाई के दौरान आरोपियों को दोषी करार दिया था। साक्ष्य, गवाहों के बयानों के आधार पर धीरेंद्र, वीरसिंह, रामकिशोरी, रामभरत व शत्रुघन को धारा 147, 148, 307/149, 302/149 व 504,506 में दोषी करार दिया था। वहीं संपत रानी पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए दोष मुक्त कर दिया। सुनवाई के दौरान आरोपी अरविंद की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के एक दिन बाद पुलिस ने दर्ज की थी प्राथमिकी
राठ क्षेत्र के मवई गांव निवासी चंद्रकरन पुत्र भागीरथ ने 27 नवंबर को राठ कोतवाली पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया था कि 27 नवंबर 2021 को भाई अर्जुन (27) सरोवर (50) व धर्मपाल (42) खेत पर बने मकान में जानवरों की देखभाल कर रहे थे। इसी दौरान गांव के धीरेंद्र, वीरसिंह, अरविंद पुत्रगण रामकिशोरी के अलावा रामकिशोरी व रामभरत पुत्र बृजलाल, शत्रुघन पुत्र रामभरत एवं संपत रानी पत्नी रामकिशोरी ने हसिया व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। राठ क्षेत्र के धमना गांव निवासी साले रविंद्र के साथ भाई बृजकिशोर खेत पर भाइयों को खाना देने जा रहे थे। उन्होंने जब विरोध किया तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से तीनों घायलों को रेफर किया गया था। अर्जुन को उरई मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों का झांसी में उपचार हुआ। 28 नवंबर 2021 को नामजद सभी सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed