{"_id":"5ab728534f1c1bb9758b7382","slug":"five-killed-and-four-injured-in-road-accident-at-chitrakoot-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में खड़े ट्रक में घुसी वैन, दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में खड़े ट्रक में घुसी वैन, दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत, चार घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर रुप से घायल हैं।
हादसा उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में हुआ। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे 76 पर बरगढ़ थाना इलाके में मुरका के पास खड़े ट्रक में आज सुबह लगभग साढ़े 5 बजे मारुति वैन घुस गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। वहीं चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे का शिकार हुए सभी लोग झांसी के गुरसहाय के बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग इलाहाबाद जा रहे थे। हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा है।

Chitrakoot: 5 killed, 4 injured in a collision between a van and a truck near Bargarh on Jhansi-Mirzapur national highway (National Highway 76)
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) March 25, 2018