फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Five died of heart attack, two patients had brain attack, 30 patients admitted in cardiology

Kanpur: हार्ट अटैक से पांच की मौत, दो रोगियों को ब्रेन अटैक, कार्डियोलॉजी में भर्ती हुए 30 मरीज

Fri, 20 Jan 2023 12:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Jan 2023 12:27 AM IST
सार

शहर में ठंड से लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ रहा है। इससे लोगों को अटैक पड़ रहा है। गुरुवार को हार्ट अटैक से पांच और ब्रेन अटैक से दो रोगियों की मौत हो गई। वहीं, कार्डियोलॉजी में 30 मरीज भर्ती हुए हैं।

विज्ञापन
Five died of heart attack, two patients had brain attack, 30 patients admitted in cardiology
हार्ट अटैक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में ठंड में अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने से हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक पड़ने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को पांच लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। डबल पुलिया क्षेत्र में रहने वाले राघव (55) को घरवाले एम्बुलेंस से अस्पताल ले जा रहे थे।

विज्ञापन

विजयनगर तिराहे पर एम्बुलेंस में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। दो रोगियों की मौत कार्डियोलॉजी में इलाज के दौरान हुई है। इन रोगियों को ठंड लगने के बाद गंभीर हालत में भर्ती किया गया था। इसके अलावा दो रोगियों को कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में मृतावस्था में लाया गया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना  था कि रोगियों को चक्कर आया और बेहोश हो गए। इसके बाद मौत हो गई। हैलट की मेडिसिन विभाग की ओपीडी में डेढ़ सौ रोगी आए। इनमें हाई ब्लड प्रेशर के 50 रोगी थे। मेडिसिन विभाग के सीनियर फिजीशियन डॉ. बीपी प्रियदर्शी ने बताया कि कई हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को लक्षण स्पष्ट नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सांस की दिक्कत लेकर रोगी आए। कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में 30 रोगियों को भर्ती किया गया। इतने ही रोगी ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। ब्रेन अटैक के चार रोगी हैलट इमरजेंसी में भर्ती किए गए। दो ब्रेन अटैक के रोगियों को अस्पताल लाया गया। लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed