{"_id":"69dab66b518022fbc601049f","slug":"five-cyber-fraud-accused-found-to-have-assets-more-than-their-income-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1486874-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: साइबर ठगी के पांच आरोपियों की संपत्ति मिली आय से ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: साइबर ठगी के पांच आरोपियों की संपत्ति मिली आय से ज्यादा
विज्ञापन
कानपुर। घाटमपुर के रेउना क्षेत्र में साइबर अपराध होने की आशंका पर पुलिस सतर्क है। शनिवार शाम कई थानों की फोर्स ने लीलादास का पुरवा क्षेत्र में रूट मार्च कर संभावितों के घरों में दबिश डाली। जेल गए आरोपियों की संपत्तियों की जांच की जिसमें से कन्हईपुर बसौरा के सर्वेश, दीपक, दिलीप और लक्ष्मणपुर के विजय, मधुर की संपत्ति आय से अधिक मिली है। पुलिस ने जांच शुरू की है।
एडीसीपी एसओजी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि रेउना क्षेत्र के कई गांवों में साइबर अपराधी सक्रिय थे जिसकी वजह से पुलिस की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। शनिवार को लीलादास का पुरवा गांव में दबिश दी गई। पुलिस ने गांव में रूट मार्च किया। पुलिस की जांच में आठ आरोपियों में से पांच की संपत्ति अधिक मिली है।