फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   First Misdeed then marriage, now thrown out of the house, report filed

Kanpur: पहले दुष्कर्म, फिर शादी अब घर से निकाला, गर्भपात का भी आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 28 Dec 2024 08:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 28 Dec 2024 08:44 PM IST
सार

Kanpur News: युवती ने दुष्कर्म, फिर शादी और अब घर से निकालने का आरोप लगा पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। युवती ने गर्भपात कराने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
First Misdeed then marriage, now thrown out of the house,  report filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सीसामऊ थाने में एक युवती ने दुष्कर्म, फिर शादी और अब घर से निकालने का आरोप लगाकर पति और ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जरीब चौकी इलाके में रहने वाली युवती के मुताबिक, वर्ष 2014 में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात सैनिक पार्क निवासी अनुराग यादव से हुई थी। उसने घर बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


अश्लील वीडियो भी बना लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुई कई बार शारीरिक संबंध बनाए। एक नवंबर 2015 को गर्भवती होने पर उसके घर गई और वहीं रहने लगी। इसके बाद जबरन गर्भपात करा दिया। शादी न करने पर आत्महत्या की धमकी देने पर अनुराग ने 22 जून 2024 को आर्य समाज मंदिर मेस्टन रोड में शादी कर ली। सात जुलाई 2024 को फिर से गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिला दी और अब घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


एसओ सीसामऊ हिमांशु चौधरी ने बताया कि घटना बहुत पुरानी है। दोनों पहले लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे, फिर शादी कर ली। ससुराल वालों ने घर से अलग किया तो वह डीसीपी के सामने पेश हो गई। उनके आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed