फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   firing in police station at Janmashtami

जन्माष्टमी पर थाने में हर्ष फायरिंग, पुरोहित को लगे छर्रे, थानाध्यक्ष ने कहा ‘मैं पूजा कर रहा था’

Wed, 16 Aug 2017 11:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 16 Aug 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
firing in police station at Janmashtami
डेमो पिक
कृष्णजन्मोत्सव में हर्ष फायरिंग से हड़कंप मच गया। थाना परिसर में चल रहे जन्माष्टमी कार्यक्रम में किसी को भी नहीं पता था कि इतनी सुरक्षित जगह पर भी कोई बाहरी आकर फायरिंग कर जाएगा। थानाध्यक्ष खुद पूजा करने में व्यस्त थे। मामला यूपी के उन्नाव जिले का है।
विज्ञापन


उन्नाव औरास थाना परिसर में जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग में बड़ा हादसा होते बच गया। कार्यक्रम में मौजूद युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से हर्ष फायर कर दिया। छर्रे लगने से पुरोहित घायल हो गए। फायर करने के बाद युवक मौके से भाग निकला। हालांकि मामूली रूप से घायल पुरोहित को प्राथमिक इलाज के बाद पुरोहित को घर भेज दिया गया। मामला थाना परिसर का होने से मामले को रफ-दफा कर दिया गया। फायरिंग से पूजा में भी भगदड़ मच गई। मामला पुलिस का होने से मामला शांत कराया गया। 
विज्ञापन


थाना परिसर में कृष्णाजन्माष्टमी पर सोमवार कृष्णजन्मोत्सव मनाया जा रहा था। एसओ नारदमुनि पत्नी के साथ पूजा कर रहे थे। देर रात लगभग बारह बजे कृष्ण जन्म होने के बाद महोत्सव में मौजूद युवक ने लाईसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग करने लगा। हर्ष फायरिंग के दौरान छर्रे पूजा कर रहे पुरोहित के लग गए। इससे वह घायल हो गए। पुरोहित के गोली लगते ही पूजा में मौजूद भक्तों में अफरा-तफरी मच गई। पुरोहित का सिर आनन-फानन गमछे से बांधा गया और उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरोहित के अधिक घाव न होने से प्राथमिक उपचार कर उसे घर भेज दिया गया। हर्ष फायरिंग करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और वह मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि किसी अराजकतत्व ने यह हरकत की थी। थाने में काफी भीड़ थी। उस समय मैं पूजा कर रहा था। फिलहाल पुरोहित को कुछ नहीं हुआ है। वह ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed