फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   firing after Threat on whatsapp two people injured

वाट्सएप पर धमकी देने के बाद स्टेटस में लिखी आरोपी को जान से मारने की बात फिर पंचायत में चलाई गोली

Mon, 29 Jul 2019 12:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 29 Jul 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
firing after Threat on whatsapp two people injured
फायरिंग में घायल जिला अस्पताल में घायल खुर्शीद आलम व मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में वाट्सएप पर मैसेज करने के साथ स्टेटस में जान से मारने की धमकी लिखकर युवक ने पंचायत के दौरान गोली मार दी। गोली लगने से गोली लगने से दो भाई घायल हो गए। पुलिस ने सपा नेता पूर्व सभासद समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहर के अहमदी टोला निवासी खुर्शीद आलम पुत्र अफरोज और पड़ोसी शोएब हसन पुत्र वस्सन के बीच रंजिश चल रही है। शनिवार को वाट्सएप पर शोएब हसन ने मैसेज कर खुर्शीद आलम को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने स्टेटस में लिखा कि पिछली बार भी बकरीद थी और इस बार भी बकरीद है। पिछली बार कानपुर में हुई थी। इस बार ऊपर होगी।
विज्ञापन



 

firing after Threat on whatsapp two people injured
आरोपी शोएब के वाट्सएप स्टेटस पर लिखी धमकी - फोटो : अमर उजाला
इसी बात को लेकर शनिवार शाम को दोनाें के बीच गाली-गलौज हुई थी। रविवार दोपहर करीब एक बजे दोनाें पक्षों की मौजूदगी में संभ्रांत लोगों द्वारा समझौता कराया जा रहा था, इसी दौरान दोनाें पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि तभी शोएब हसन ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से खुर्शीद आलम और उसका भाई चांद बाबू घायल हो गए।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में घायलों के पिता अफरोज ने शोएब हसन, सपा नेता पूर्व सभासद मुस्तेहसन, छोटे और वस्सन के खिलाफ गोली मारकर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। वारदात के बाद से आरोपी घरों से फरार हो गए। पुलिस ने दो कार, तीन बाइक को कब्जे में ले लिया। उधर, पूर्व सभासद मुस्तेहसन का कहना है कि घटना के वक्त वह घर में सो रहे थे।

 
विज्ञापन

firing after Threat on whatsapp two people injured
आरोपी का गेट खुलवाते सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा।  - फोटो : अमर उजाला
भाई वस्सन भी घर में उनके साथ ही थे। पंचायत में न तो वह लोग गए और न ही उन्हें घटना की जानकारी थी। पुलिस ने जब आकर दरवाजा खोला तो पूरा मामला पता चला। उन्हें रंजिशन फंसाया जा रहा है। सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया लिया जाएगा। 

पुलिस ने गैस कटर से काटा गेट
फायरिंग के बाद पहुंची पुलिस को आरोपी सोयब हसन के घर का अंदर से गेट बंद मिला। इस पर पुलिस ने करीब दो घंटे तक उसे खुलवाले का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने गैस कटर से गेट को कटवाना शुरू कर दिया। इसके बाद एक युवती ने आकर गेट खोला। घर के अंदर खड़ी दो कारों और तीन बाइकों को पुलिस ने जब्त किया। सदर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed