फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Firefighters took out nine cylinders from the middle of the fire

आग के बीच से दमकल जवानों ने निकाले नौ सिलिंडर

Sat, 05 Jun 2021 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Firefighters took out nine cylinders from the middle of the fire
फैक्टरी परिसर से भरा एलपीजी सिलिंडर निकालते फायर अफसर कृष्ण कुमार। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जीपीएल फैक्टरी में आग बुझाने के दौरान धमाके के साथ सिलिंडर फटने लगे तो ऑफिस से सटे गोदाम में भरे रखे एलपीजी व ऑक्सीजन सिलिंडरों का ध्यान फैक्टरी कर्मियों को आया। जानकारी पाकर अग्निशमन अधिकारी व फायरमैनों ने जोखिम की परवाह न करते हुए आग के बीच परिसर से छह भरे एलपीजी व तीन ऑक्सीजन सिलिंडर बाहर निकाले।
विज्ञापन

फैक्टरी में उपकरणों की टूट फूट सही करने के लिए एलपीजी व ऑक्सीजन सिलिंडरों का स्टाक रखा रहता है। ऑफिस से सटे गोदाम में छह भरे एलपीजी व तीन ऑक्सीजन सिलिंडर रखे थे। वहीं कुछ एलपीजी व ऑक्सीजन सिलिंडर यूनिट में रखे थे। आग बढ़ने के कुछ देर बाद यूनिट में लगातार धमाकों के साथ एलपीजी व ऑक्सीजन सिलिंडर फटने लगे।
विज्ञापन

धमाका इतना तेज था कि फैक्टरी में लगा शेड व दीवार ढह गई। गनीमत रही कि आग बुझा रहे दमकल कर्मी सिलिंडर या फिर ढहे मलबे की चपेट में नहीं आए। परिसर में और सिलिंडर रखे होने की जानकारी पाकर अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार, फायरमैन अनुभव सचान, लीडिंग फायरमैन मातादीन व प्रिंसू पटेल ने जान जोखिम में डालकर एलपीजी व ऑक्सीजन सिलिंडर बाहर निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी परिसर के पास से दमकल जवान आग पर पानी की बौछार कर रहे थे। सिलिंडर हटाने से बड़ा हादसा बच गया। फैक्टरी कर्मियों ने भी कुछ सिलिंडर परिसर से बाहर किए। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग से तीन एलपीजी सिलिंडर व दो ऑक्सीजन सिलिंडर फटे। कुल कितने सिलिंडर फटे यह पड़ताल के बाद पता चल सकेगा।
फैक्टरी में कब क्या हुआ
फैक्टरी में आग लगी - 3:15 बजे
दमकल को दी सूचना - 3: 44 बजे
माती से दो फायर टैंकर पहुंचे - 4:15 बजे
तीसरा फायर टैंकर पहुंचा - 4:50 बजे
चौथा फायर टैंकर पहुंचा - 5:15 बजे
पांचवां फायर टैंकर पहुंचा - 5:30 बजे
दो फायर टैंकर कानपुर से पहुंचे - 5:45 बजे
आग काबू की जा सकी - 11:15 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed