फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire reached the forests near the station of Bansa mountain in chitrakoot

चित्रकूट: बांसा पहाड़ के स्टेशन के करीब जंगलों तक पहुंची आग, 16 किमी के दायरे की केबल जली, 24 लाख का नुकसान 

Sat, 03 Apr 2021 01:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 03 Apr 2021 01:02 PM IST
सार

- झांसी प्रयागराज रेलमार्ग के रेलवे ट्रैक के आसपास दूसरे दिन भी जलती रही आग 

विज्ञापन
Fire reached the forests near the station of Bansa mountain in chitrakoot
स्टेशन के करीब जंगलों तक पहुंची आग  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी प्रयागराज मार्ग पर स्थित बांदा- मानिकपुर रेल रूट के ओहन रेलवे स्टेशन के जंगल में लगी आग  दूसरे दिन भी रेलवे ट्रैक के आसपास जल रही है। आग का दायरा बढ़ते हुए बांसा पहाड़ रेलवे स्टेशन के करीब जंगल तक पहुंच गया है। दो दिन की आग से रेलवे की 16 किमी के दायरे की केबल जल गई है, जिसमें लगभग 24 लाख रुपये के नुकसान का आकलन है।
विज्ञापन


शुक्रवार को ओहन रेलवे लाइन के पास लगी आग को बुझा दिया गया है। शुक्रवार को ट्रेनों के संचालन पर असर नहीं पड़ा। यह जरूर है कि आग का दायरा फैलते हुए बासा पहाड़ के जंगल तक पहुंच गई है। यहां पर मानिकपुर- सतना रूट से की रेलवे ट्रैक गुजरती है।
विज्ञापन


जिससे रोजाना आधा सैकड़ा से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। जिससे पहले से ही रेलवे विभाग के अधिकारी सतर्क हो गये है। ज्ञात हो कि गुरुवार को ओहन रेलवे स्टेशन के पास जंगलों में लगी भीषण आग धीरे-धीरे कर स्टेशन के पास स्थित रेल लाइन तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे रेलवे ट्रैक के केबल  सहित सिग्नल की मशीनें जल गईं थी। जिससे चार घंटे से अधिक समय तक ट्रेनों का आवागमन बंद हो गया था। आग लगने की घटना से ट्रेनें भी प्रभावित हुई। घटना के दूसरे दिन भी रेलवे ट्रैक के आसपास आग लगी रही। जो फैलते फैलते बॉसा पहाड़ के जंगल तक पहुंच गई है। यहां भी पहाड़ के आसपास रेलवे ट्रैक पर नजर बनाए रखने के लिए रेलवे कर्मचारी लगाए गए हैं।  आरपीएफ जीआरपी की टीम भी लगी है।

रेलवे विभाग की टीम ने किया निरीक्षण 
ओहन रेलवे स्टेशन के पास लगी आग से हुए नुकसान सहित आग की घटना से तकनीकी गड़बड़ियों सहित अन्य कारणों का पता लगाने के लिए रेलवे विभाग की एक संयुक्त टीम पहुंची। जिसमें यातायात निरीक्षक पी के सिंह, सिग्नल निरीक्षक नवल किशोर, पीडब्लू आई रेल लाइन कमल सिंह ने निरीक्षण किया।

जिसमें आग की घटना से हुए नुकसान सहित तकनीकी खामियों को देखा। बताया कि 16 किलो मीटर तक केबल जल जाने शार्ट हो गई है। इसी तरह से कई उपकरण भी जल गये है। जिससे लगभग 24 लाख का नुकसान हुआ है। वही निरीक्षण करने वाली टीम ने बताया अभी हुए नुकसान का सही सही आंकलन किया जा रहा है। ओहन रेलवे स्टेशन अधीक्षक एस के सिंह ने बताया कि आग की घटना से रेलवे स्टेशन की केबिल में शार्ट हो गयी है। कुछ बिजली के उपकरण भी खराब हो गये हैं। जिनको टीक किया जा रहा है।  

ओहन रेलवे ट्रैक के पास लगी आग को बुझाने में आरपीएफ चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन केआरपीएफ प्रभारी एस के राठी, जीआरपी के थानाध्यक्ष संजय सिंह, मानिकपुर रेलवे स्टेशन आरपीएफ प्रभारी पीएस परिहार व जीआरपी के थानाध्यक्ष रामभरन सहित फायर बिग्रेड की टीम सहित वन विभाग की टीम प्रयास करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed