{"_id":"5f80656fc7c7cb3bd40600e9","slug":"fire-on-moving-car-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग, औरैया के अछल्दा में रिश्तेदारी से गाजियाबाद जा रहे थे चार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग, औरैया के अछल्दा में रिश्तेदारी से गाजियाबाद जा रहे थे चार लोग
Fri, 09 Oct 2020 09:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 09 Oct 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
धूं-धूं कर जलती कार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा के भरथना-अछल्दा नहर की पटरी मार्ग पर मल्हौसी पुल के पास नगला बाले के सामने एक कार धूं-धूंकर जल गई। हालांकि इस घना में कार में बैठे चार लोग बाल-बाल बच गए। ये लोग शुक्रवार दोपहर को औरैया जनपद के अछल्दा से गाजियाबाद जा रहे थे।
पूर्व सांसद ने कार सवार लोगों का हालचाल लेकर सांत्वना दी। शुक्रवार को दोपहर लगभग तीन बजे गाजियाबाद निवासी शाजिद अली पुत्र सुभान अली अपनी पत्नी मोना-बच्चे व बहनोई युसूफ के साथ अछल्दा से गाजियाबाद जा रहे थे। इसी दौरान मल्हौसी पुल के पास नगला बाले के सामने कार के इंजन में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
आग लगते ही सभी लोग बाहर आ गए। घटना के संबंध में शाजिद के भाई मुबीन ने फोन पर बताया कि वह राठ हमीरपुर के मूल निवासी हैं और गाजियाबाद में रहते हैं। गाजियाबाद जाते समय जनपद औरैया के अछल्दा में करीबी रिश्तेदार से मिलकर जाने के दौरान कार में आग लगने का हादसा हो गया।
विज्ञापन
कार में सवार भाई साजिद व उनकी पत्नी-बच्चा, बहनोई युसूफ सभी लोग सकुशल हैं। थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी को घटना की सूचना दे दी गई है। वहां से गुजर रहे पूर्व सांसद प्रदीप यादव ने दूसरे वाहन की व्यवस्था कर उन लोगों को रवाना किया। साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना। दमकल कर्मियों ने आकर आग बुझाई। साम्हों पुलिस चौकी इंचार्ज अनुभव चौधरी ने बताया कि कार में सवार सभी लोग कुशल से हैं।