यूपीः उन्नाव की चिप्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं हो पा रहा काबू
उन्नाव सदर कोतवाली के अकरमपुर में चिप्स व पापड़ बनाने वाली फैक्ट्री में सुबह आग लगने से खलबली मच गई। आग को बुझाने के लिए पहले तो फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ां लगाई गई। इसके बाद हसनगंज, पुरवा बागरमऊ व कानपुर से आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवाई गईं। आग बुझाने का अभियान जारी है।
अकरमपुर स्थित एग्रो टेक फैक्ट्री में चिप्स पापड़ बनाने व पैकिंग का काम होता है। टीन शेड के नीचे संचालित फैक्ट्री में पैकिंग के लिए कामर्शियल गैस सिलेंडर भारी मात्रा में अंदर रखे थे।
सुबह करीब 9 बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में लगी भीषण आग देख मजदूर शोर मचा कर बाहर की ओर भाग पड़े। पलक झपकते ही आग ने विकराल रूप धारण कर माल लोडिंग हो रहे ट्रक को चपेट में ले लिया।
Fire broke out at a chips factory in Unnao earlier today; 400 employees of the factory were evacuated safely. Fire fighting operations underway. pic.twitter.com/Y33IMCWNJZ
— ANI UP (@ANINewsUP) November 4, 2018