फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इससे पहले मोबाइल-कंप्यूटर की गिरफ्त छीन ले आपकी आंखों की नमी, पढ़ें क्या हैं इससे बचने के उपाय

Sun, 04 Nov 2018 08:36 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 04 Nov 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
know how to keep your eyes better
आंखें - फोटो : अमर उजाला
आंख...शरीर का एक ऐसा अभिन्न अंग जिस पर कवियों, साहित्यकारों और प्रेमियों आदि ने अपने दिल की बात को एक विशेष अंदाज में लोगों के सामने रखा। एक क्षण के लिए आंखों के न होने का अहसास प्राणी के शरीर से मानो सब कुछ छीन लेता है। प्राणी के शरीर के हर एक अंग की अपनी विशेषता है जिसे नकारा नहीं जा सकता, लेकिन आंखों के अभाव में (न दिखाई देने की स्थिति में) ऐसा लगता है मानो सब कुछ होकर भी कुछ नहीं है। इसलिए ईश्वर द्वारा बनाई गई इस सृष्टि को देखने जानने के लिए आपको अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आगे की स्लाइड में जानिए एक मिनट में 12 बार पलकें झपकाने का फंडा ...



 
know how to keep your eyes better
डेमो पिक

कंप्यूटर और मोबाइल फोन की स्क्रीन पर घंटों निगाह जमाए रहने के कारण 10-12 साल की उम्र के बच्चों को आंखों के आंसू सूखने का रोग 'ड्राई आई' हो रहा है। सीतापुर रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑफ्थेलमोलोजी के प्रोफेसर डॉ. बीके पाल ने बताया कि निम्न-मध्य और मध्य वर्ग में ड्राई आई तेजी से बढ़ा है। ड्राई आई वैसे बड़ी उम्र के लोगों का रोग रहा है, लेकिन मोबाइल गेम के चक्कर में किशोर इसकी गिरफ्त में हैं।

know how to keep your eyes better
आंखें - फोटो : अमर उजाला
उन्होेंने कहा कि ड्राई आई से बचने के लिए एक मिनट में 12 बार पलकें झपकानी चाहिए। इसके साथ ही हर घंटे में आंखों को 10 मिनट का गैप देना चाहिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
know how to keep your eyes better
डेमो पिक
कानपुर मेडिकल कालेज में आयोजित यूपी स्टेट ऑफ्थेमोलोजीकल सोसाइटी की कॉंफ्रेंस में शनिवार को डॉ. पाल शिरकत करने आए थे। उन्होंने बताया कि ड्राई आई की वजह से कार्निया पर प्रभाव आता है। बराबर पलकें झपकाते रहने से पुतली पर नमी बनी रहती है।
 
विज्ञापन
know how to keep your eyes better
डेमो पिक
आंखें लगातार खुली रखने से इसकी नमी उड़ जाती है। पुतली में दिक्कत आने लगती है। ड्राई आई का रोगी थका हुआ सा महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि लोग कंप्यूटर और मोबाइल फोन की स्क्रीन अपलक न देखें। आधा-एक घंटे पर आंखें बंद करके रेस्ट कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed