{"_id":"5d948a1a8ebc3e013d652883","slug":"fire-in-tent-house-of-flood-victim-in-jalaun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले बाढ़ और अब आग ने छीना आशियाना, रोते हुए बोला- न जानें अब कैसे होगा परिवार का भरण-पोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले बाढ़ और अब आग ने छीना आशियाना, रोते हुए बोला- न जानें अब कैसे होगा परिवार का भरण-पोषण
Wed, 02 Oct 2019 05:17 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 02 Oct 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ित के टेंट आवास में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन में भीषण बाढ़ की चपेट में अपना बहुत कुछ गंवा चुके ग्रामीण का बचा हुआ सामान उसके टेंट नुमा अस्थाई प्रवास में आग लगने से स्वाहा हो गया। यह घटना रामपुरा थाना अंतर्गत पंचनद धाम स्थित ग्राम कंजौसा की है।
दयानंद पुत्र शिवराम निषाद अपने कच्चे मकान में रहकर पत्नी तथा दो बच्चों के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। गत दिनों पंचनद क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ में दयानंद का घर यमुना के जल में समाकर जमींदोज हो गया था।
अपने घर के बचे-खुचे सामान सहित वह बाबा साहब मंदिर के पीछे सीसी रोड पर प्लास्टिक का टेंट लगाकर रहने लगा। बुधवार सुबह जब वह नवरात्रि अवसर पर मंदिर के बाहर सजी झांकी पर देवी के मूर्ति में सपरिवार आरती कराने गया उसी समय अज्ञात कारणों से उसके टेंट आवास में आग लग गयी। जिसमें उसका बाढ़ के बाद बचा-खुचा सारा सामान जलकर राख हो गया।

अग्नि पीड़ित दयानंद ने रोते हुए बताया कि अब वह अपने परिवार का भरण-पोषण कैसे करेगा। आग में उसकी शादी में मिला बेड-बिस्तर, सभी कपड़े, 3 कुंतल गेहूं, घर गृहस्थी का समस्त सामान तथा नकद अट्ठारह सौ रुपये जलकर राख हो गए।
प्रधान व ग्रामीणों ने की मदद
पीड़ित दयानंद की दयनीय स्थिति देखकर ग्राम प्रधान वीर सिंह यादव ने नगद आठ हजार रुपया तथा अन्य ग्रामीणों ने दो हजार रुपया एकत्रित कर कुल 10000 रुपये देकर उसकी आर्थिक मदद की है।