{"_id":"6181525faa9d59428a43590b","slug":"fire-in-school-bus-in-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बड़ा हादसा टला: स्कूल बस में लगी आग, धुआं भरते ही चालक ने ब्रेक लगाई, बच्चों को निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा हादसा टला: स्कूल बस में लगी आग, धुआं भरते ही चालक ने ब्रेक लगाई, बच्चों को निकाला बाहर
Tue, 02 Nov 2021 08:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 Nov 2021 08:30 PM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में स्कूली बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से लगी आग के बाद जलती स्कूल बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में तेरारब्बू गांव के पास शार्ट सर्किट से स्कूल बस धू-धू कर जल गई। बस में मौजूद तीनों बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। बस को जलता देख बच्चे और आसपास मौजूद लोग सहम गए।
आशा पब्लिक स्कूल सलेमपुर (सिकंदरपुर) की स्कूल बस दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बच्चों को छोड़ने तेरारब्बू गांव जा रही थी। गांव से कुछ दूर पहले शार्ट सर्किट से इंजन के हिस्से में आग लग गई। इससे बस में धुआं भर गया। चालक अवनीश तिवारी ने बस में ब्रेक लगाई।
आसपास मौजूद लोगों की मदद से बस में मौजूद तीनाें बच्चों को उतार लिया। बच्चे बस में धुआं भर जाने से खांसने लगे थे। साथ ही सहम गए थे। तब तक आग ने बस को चपेट में ले लिया। यह धू-धू कर जलने लगी। धुआं और लपटें देख गांव के लोग इकट्ठे हो गए।

पानी, मिट्टी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी डालकर आग बुझाई। बच्चों की बस में आग लगने की खबर पर अभिभावक पहुंच गए। बच्चों को सकुशल पाकर सभी ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर लोगों का कहना है कि स्कूली बस में आग की घटना लापरवाही की ओर इशारा करती है।
बस में आग की होगी जांच: संजय कुमार
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संजय कुमार झा का कहना है कि स्कूली बस में आग लगने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। बस में आग कैसे लगी, इसकी जांच कराई जाएगी। बस की फिटनेस थी या नहीं, इसे भी देखा जाएगा।