{"_id":"5cf1232cbdec2207334c4cb4","slug":"fire-in-png-gas-pipe-line-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्मी बढ़ी तो तेज धमाके के साथ पीएनजी गैस पाइप लाइन से उठी आग की लपटें, मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी बढ़ी तो तेज धमाके के साथ पीएनजी गैस पाइप लाइन से उठी आग की लपटें, मच गया हड़कंप
Fri, 31 May 2019 06:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 31 May 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
पीएनजी पाइप लाइन से उठती आग की लपटें
- फोटो : अमर उजाला
गर्मी बढ़ने के साथ आग लगने की घटनाओं में भी एकाएक तेजी आई है। कानपुर के सचान चौराहे पर शुक्रवार की दोपहर अचानक पीएनजी गैस पाइप लाइन में आग लग गई। तेज धमाके के साथ फुटपाथ के भीतर से लगभग 6 फीट उंची आग की लपटें निकलने लगी।
विज्ञापन
धमाके की आवज सुनकर आसपास के मकानों में रहने वाले लोग बाहर निकल आए। आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इसके साथ ही सीयूजीएल की टीम ने कंट्रोल रूम से वाल्व को बंद कर लीकेज पाइप लाइन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
दोपहर में धूप बढ़ी तो गैस पाइप लाइन में लग गई आग
बर्रा थाना क्षेत्र स्थित सचान चौराहे के पास फुटपाथ के किनारे से पीएनजी गैस पाइप निकली है। कई बार सड़क के किनारे फुटपाथ की खुदाई होने की वजह से ये लाइन पूरी तरफ से जर्जर हो हो गई है। जानकारी के मुताबिक सचान चौराहे के पीएनजी गैस पाइप लाइन से गैस का रिसाव हो रहा था।
जैसे ही दोपहर में धूप बढ़ी तो गैस पाइप लाइन में आग लग गई। आग लपटें उठने लगी चारो तरफ हड़कंप मच गया। सीएफओ महेंद्र प्रताप के मुताबिक सीयूजीएल गैस पाइप लाइन में आग लगी हुई थी। मौके पर पहुंच कर तीन दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू कर लिया है। सीयूजीएल गैस कंट्रोल रूम से संपर्क करके वाल्व को बंद करा दिया गया है।
जैसे ही दोपहर में धूप बढ़ी तो गैस पाइप लाइन में आग लग गई। आग लपटें उठने लगी चारो तरफ हड़कंप मच गया। सीएफओ महेंद्र प्रताप के मुताबिक सीयूजीएल गैस पाइप लाइन में आग लगी हुई थी। मौके पर पहुंच कर तीन दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू कर लिया है। सीयूजीएल गैस कंट्रोल रूम से संपर्क करके वाल्व को बंद करा दिया गया है।