फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire in hut, woman died and husband scorched

यूपी: झोपड़ी में लगी आग, महिला की मौत, पति झुलसा

Tue, 05 Jan 2021 09:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Jan 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Fire in hut, woman died and husband scorched
मृतक नीशू की फाइल फोटो व आग जली हुई झोपड़ी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव में मंगलवार भोर पहर एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इस बीच छप्पर के नीचे बंधे मवेशी को निकालने के चक्कर में महिला की झुलसने से मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहां से प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रेफर कर दिया गया है। नवजात समेत चार मासूमों के सिर से मां का साया उठ गया। पिपरी गांव निवासी छोटे की पत्नी जयदेवी ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। सभी अलग रहते हैं। वह स्वयं पति के साथ अलग रहती हैं।
विज्ञापन


छोटा बेटा सुनील कुमार पत्नी नीशू (28) के साथ गांव में अलग झोपड़ी बनाकर रह रहा है। नीशू फतेहपुर की रहने वाली है। उसकी चार संताने आयुष (5), जाह्नावी (6), नंदनी (2) के साथ एक नवजात हैं। बड़ी बेटी और बेटा उन्हीं के पास रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी बहू के सात दिन पूर्व पुत्र हुआ था। नीशू का भाई फतेहपुर जहानाबाद के नारायनपुर निवासी रामदास भी आया हुआ था। सोमवार शाम सभी सोने चले गए। रामदास पुराने घर में ही सो गया। मंगलवार भोरपहर अचानक झोपड़ी में आग लग गई।

बहू और बेटा पहले दोनों बच्चों को लेकर झोपड़ी से बाहर निकल आए। झोपड़ी में बंधी पड़िया को निकालने के चक्कर में बहू के कपड़ों में आग लग गई। जिसमें पड़िया भी झुलस गई। कपड़ों में आग लगी देख पति सुनील बुझाने का प्रयास करने लगा, जिसमें वह झुलस गया।

बहू मासूम को कपड़ों में लपेटे चीखती हुई भागकर घर दरवाजे आकर बचाने की गुहार लगाते हुए गिर गई। आवाज सुनकर सभी लोग जाग गए। आनन फानन में बच्चे को छुड़ाया और आग बुझाई। मोहल्ले के लोगों ने झोपड़ी की आग बुझा दी।

परिजनों ने दोनों को पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कानपुर हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वही से परिजनों ने सूचना दी है कि बहू नीशू की मौत हो गई है। परिजनों में कोहराम मच गया।

दादी नवजात को गोद में लिए और तीनों बच्चे उनके पास बैठे रहे। झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान भी खाक हो गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। वहीं नवजात सहित चार बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। पोस्टमार्टम के बाद शव लाने की बात कही जा रही है। परिवार के सभी लोग मजदूरी करते हैं। एसएसआई दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सीएचसी से महिला और उसके पति के झुलसने की सूचना भेजी गई थी। परिजनों ने अभी तक कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed