फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire in cherna village

चिराना गांव में लगी आग, ऑयल फैक्ट्री तक पहुंची लपटें

Sun, 24 May 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Sun, 24 May 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
चौकी क्षेत्र के चिराना गांव के समीप एक पेड़ में लगी संदिग्ध दशा में आग
विज्ञापन
पास के जंगल व पेपर फैक्ट्री, आयल फैक्ट्री तक पहुंच गई। फैक्ट्री कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं आग की सूचना पर फायरबिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। देर रात तक आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

शनिवार की देर शाम रनियां चौकी क्षेत्र के चिराना गांव के समीप एक पेड़ में संदिग्ध दशा में आग लग गई। इससे आग पास के जंगलों तक पहुंच गई। आग फैलते-फैलते पेपर मिल फैक्ट्री व आयल फैक्ट्री तक जा पहुंची।

 इस पर फैक्ट्री में मौजूद कर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी। इस पर अकबरपुर की एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। फिलहाल देर रात तक आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। रनियां चौकी इंचार्ज एसपी सिंह ने बताया कि संदिग्ध हालात में आग लगी है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed