{"_id":"d473aec010056f95595dce0c20fc660d","slug":"fire-in-cherna-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिराना गांव में लगी आग, ऑयल फैक्ट्री तक पहुंची लपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिराना गांव में लगी आग, ऑयल फैक्ट्री तक पहुंची लपटें
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Sun, 24 May 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी क्षेत्र के चिराना गांव के समीप एक पेड़ में लगी संदिग्ध दशा में आग
विज्ञापन
पास के जंगल व पेपर फैक्ट्री, आयल फैक्ट्री तक पहुंच गई। फैक्ट्री कर्मियों
ने किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं आग की सूचना पर फायरबिग्रेड की
गाड़ियां मौके पर पहुंची। देर रात तक आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
शनिवार की देर शाम रनियां चौकी क्षेत्र के चिराना गांव के समीप एक पेड़ में संदिग्ध दशा में आग लग गई। इससे आग पास के जंगलों तक पहुंच गई। आग फैलते-फैलते पेपर मिल फैक्ट्री व आयल फैक्ट्री तक जा पहुंची।
इस पर फैक्ट्री में मौजूद कर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी। इस पर अकबरपुर की एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। फिलहाल देर रात तक आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। रनियां चौकी इंचार्ज एसपी सिंह ने बताया कि संदिग्ध हालात में आग लगी है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।