{"_id":"5d0904448ebc3e552970b31c","slug":"fire-caught-in-dcm-on-kanpur-etawah-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर आग का गोला बनकर दौड़ी डीसीएम, सेना के जवान का सामान लेकर महाराष्ट्र से लखनऊ जा रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर आग का गोला बनकर दौड़ी डीसीएम, सेना के जवान का सामान लेकर महाराष्ट्र से लखनऊ जा रही थी
Tue, 18 Jun 2019 09:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 18 Jun 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
कानपुर इटावा हाईवे पर डीसीएम में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर-इटावा हाईवे पर मंगलवार की दोपहर विसायकपुर गांव के पास चलती डीसीएम में अचानक आग लग गई। वहीं चालक को घटना की जानकारी न होने से डीसीएम आग का गोला बनकर हाईवे पर दौड़ती रही। पीछे चल रहे वाहन चालकों ने डीसीएम चालक को जानकारी दी।
इसके बाद चालक ने वाहन को विसायकपुर चौराहे पर खड़ा कर ग्रामीणों की मदद से आग पर नियंत्रण किया। वहीं, फायर बिग्रेड कर्मियों ने सुलगती हुई आग पर पूरी तरह से काबू किया। वहीं, इस दौरान कानपुर लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। डीसीएम महाराष्ट्र से लखनऊ आ रही थी।

तेज रफ्तार डीसीएम में आग की लपटे देख हाईवे पर हड़कंप मच गया। विसायकपुर चौराहे के पास जलती डीसीएम को रोका गया। ग्रामीणों की मदद से चालक सलीम व खलासी ने आग पर नियंत्रण किया। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची अग्निशमन दल ने आग पर पूरी तरीके से काबू पाया।
वहीं, डीसीएम में लदा फ्रिज, वाशिंग मशीन, बेड, स्कूटी, कूलर सहित अन्य गृहस्थी का सामान जल गया। महाराष्ट्र के बीड निवासी मेजर राजेश कुमार से फोन पर बताया कि उनका जम्मू कश्मीर से लखनऊ कैंट तबादला हुआ है।
सोमवार को गृहस्थी का सामान लदवाकर डीसीएम को लखनऊ कैंट के लिए भेजा गया था। चालक सलीम ने फोन पर डीसीएम में लदे सामान में आग लगने की जानकारी दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विश्वरूप बनर्जी ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग को काबू कर लिया गया है।