फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire caught in container by short circuit

हाईवे पर आग का गोला बनकर दौड़ा कंटेनर, 25 लाख का माल राख

Tue, 06 Aug 2019 09:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 06 Aug 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
fire caught in container by short circuit
आग का गोला बनकर दौड़ा कंटेनर, लाखों का माल राख - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में गाजियाबाद से बिहार माल ले जा रहे कंटेनर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटों को देखकर चालक ने सुनसान स्थान पर कंटेनर को खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आग की चपेट में आने से कंटेनर के साथ करीब 25 लाख का माल राख हो गया। फर्रुखाबाद निवासी राजू कुमार आजाद ट्रांसपोर्ट कंपनी गाजियाबाद का कंटेनर चलाता है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह गाजियाबाद से बिहार कंटेनर में दवाएं, टायर, जूते-चप्पल और परचून का सामान लेकर जा रहा था।
विज्ञापन


 

fire caught in container by short circuit
आग का गोला बनकर दौड़ा कंटेनर, लाखों का माल राख - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र के बाईपास पर पाल चौराहे के पास कंटेनर की केबिन में शार्टसर्किट से आग लग गई। आग की लपटें देखकर चालक ने भीड़भाड़ वाले स्थान से थोड़ा आगे ले जाकर कंटेनर खड़ा कर दिया। लपटों को देखकर स्थानीय लोग आग काबू करने में जुट गए।

आग की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह दो फायर टेंडर लेकर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत कर दो घंटे में आग पर काबू पाया गया।  चालक राजू ने बताया कि आग लगने से करीब 25 लाख माल राख हो गया। पूरा कंटेनर आग से क्षतिग्रस्त हो गया। 

बारिश से टला बड़ा हादसा
कंटेनर की केबिन में जिस समय आग लगी, उस दौरान बारिश हो रही थी। इससे चालक ने खिड़कियों को खोल दिया। इसके चलते आग विकराल रूप नहीं ले सकी। आग कंटेनर के अंदर माल तक पहुंच गई। परचून और जूता-चप्पल व टायर होने से आग तेजी से फैल गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed