फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fire broke out in the wheel of Gomti Express, causing commotion

Kanpur News: गोमती एक्सप्रेस के पहिए में लगी आग, मचा हड़कंप

Tue, 16 Sep 2025 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the wheel of Gomti Express, causing commotion
भरथना (इटावा)। लखनऊ से नई दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस के पहिये में मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे आग लग गई। ट्रेन को भरथना स्टेशन पर रोका गया। मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों ने अग्निशमन यंत्र से आग को बुझाया। तकनीकी टीम भी मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि पहिए में ब्रेक शू के चिपकने से आग लगी थी। टीम ने पहिए में आई कमी को दूर किया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन करीब 20 मिनट तक भरथना स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही गोमती एक्सप्रेस मंगलवार की सुबह जब साम्हों और भरथना रेलवे स्टेशन के बीच से गुजर रही थी। तभी एक केबिन मैन ने इंजन से छठी बोगी के पहिए से आग की लपटें उठते देखीं। उसने इसकी सूचना कंट्रोलरूम को दी। तब तक ट्रेन भरथना स्टेशन के पास पहुंचने वाली थी, जिससे ट्रेन के प्लेटफार्म पर रुकने के बाद गार्ड और लोको पायलट मौके पर बोगी के पास पहुंचे तो पहिए में आग लगी दिखी। उन्होंने अग्निशमन यंत्र से आग को बुझा दिया। इसके बाद तकनीकी टीम पहुंची। जांच में पता चला कि ब्रेक शू पहिए पर चिपक गए थे। काफी देर से ब्रेक शू के चिपके रहने से पहिए में आग लग गई थी। ब्रेक शू को ठंडा किया गया और मरम्मत की गई। फिर ट्रेन को 9:55 बजे आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed