फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Fire broke out in shops due to unknown reasons in orai, half a dozen shops reduced to ashes,

Orai: अज्ञात कारणों के चलते दुकानों में लगी आग, आधा दर्जन  दुकानें राख…फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू

Thu, 18 Jul 2024 10:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 18 Jul 2024 10:54 AM IST
सार

Orai News: दीनदयाल चौराहे पर अज्ञात कारणों से दुकानों में भीषण आग गई। घटना में आधा दर्जन दुकानें जलकर राख हो गईं। दुकानदारों ने कहा कि लाखों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Fire broke out in shops due to unknown reasons in orai, half a dozen shops reduced to ashes,
orai fire - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन कस्बे के मुख्य दीनदयाल चौराहे पर गुरुवार को सुबह अज्ञात कारणों से कन्फेक्शनरी, मिठाई, चाय नाश्ता की आधा दर्जन दुकानों में आग लग गई। पल भर में आग में विकराल रूप ले लिया और सभी दुकानें धू-धूकर जलने लगी। आसपास के लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड और दुकान मालिकों को दी। जालौन फायर ब्रिगेड की टीम एक गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

इसके बाद आग की विकरालता को देख उरई से भी एक गाड़ी बुलाई गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया गया। हालांकि, कब तक राजेश, मोहम्मद अखलाक, रहीम और मोहम्मद शमी सहित आधा दर्जन दुकानदारों का लाखों का नुकसान हो चुका था। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। टीम जांच में जुटी हुई है। दुकानदार नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed