फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fire broke out after a bus tire was punctured

यूपी: बस के टायर में लगी आग, हादसा बचा, 14 यात्री थे सवार

Tue, 26 Jan 2021 02:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 26 Jan 2021 02:50 PM IST
विज्ञापन
fire broke out after a bus tire was punctured
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार को जयपुर से बनारस जा रही वातानुकूलित बस के टायर में आग लग गई। बस का टायर पंक्चर हो चुका था, लेकिन चालक को इसकी भनक देर से लगी। चलती बस से धुआं निकलता देख एक वाहन चालक ने बस को ओवरटेक कर आग लगने के बारे में बताया।
विज्ञापन


आग बुझाकर यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर रवाना किया गया। राजस्थान के जयपुर निवासी राजेश कुमार ट्रैेवल्स एजेंसी संचालित करते है। एजेंसी की दो बसें यात्रियों को लेकर जयपुर से बनारस के लिए रवाना हुईं थीं। एक बस में 14 यात्री बैठे थे।
विज्ञापन


बस मंगलवार को खागा कोतवाली के सतनरैनी के पास पहुंची, तभी पिछला टायर पंक्चर हो गया। दो टायर लगे होने के कारण बस चालक को एक टायर पंक्चर होने की भनक नहीं लगी और बस तेज रफ्तार में चलती रही। इससे पंक्चर टायर में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस के पीछे चल रहे एक वाहन चालक ने बस को ओवरटेक कर उसे रोका और बताया कि टायर में आग लग गई है। बस रुकी और आनन-फानन में आग बुझाई गई। बड़ा हादसा होने से बच गया। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि 14 यात्रियों को एजेंसी की दूसरी बस में बैठाकर बनारस रवाना किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed