{"_id":"692ca67ad3c27af6e90a8339","slug":"fire-breaks-out-in-a-warehouse-of-cloth-scrappers-in-a-densely-populated-area-kanpur-news-c-362-1-ka11002-136395-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: घनी बस्ती में कपड़ा कतरन के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: घनी बस्ती में कपड़ा कतरन के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र में धनी बस्ती में कपड़ा कतरन के गोदाम में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
नौबस्ता थाना क्षेत्र के यशोदानगर बजरंग चौराहे के पास बसी बस्ती में लड्डन खान का कपड़े की कतरन का गोदाम है। गोदाम को टिनशेड डालकर बनाया गया है। यहां कतरन को रुई बनाने के लिए छांटकर उसे बेचने योग्य अलग किया जाता है। आग से सुरक्षा के मानकों की अनदेखी कर बनाए गए इस गोदाम में कतरन बोरों में भरकर रखी थीं। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे गोदाम से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग की लपटें निकलने लगीं। पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने आग पर काबू पाने केे लिए पहले तो घरों से लाकर पानी डाला लेकिन जब आग बेकाबू हो गई तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
घनी बस्ती में स्थित गोदाम तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच पाई तो हौज पाइप बिछाकर आग को बुझाने का काम शुरू किया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि आग की सूचना पर नजदीकी फायर स्टेशन से पांच गाड़ियां पहुंचीं थीं। कोई जनहानि नहीं हुई। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार आशंका है कि इलाके के एक वैवाहिक कार्यक्रम में की जा रही आतिशबाजी इस आग की वजह बनी। फिलहाल कारणों का पता लगाया जा रहा है।