फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fire

आग से गेहूं की 30 बीघे फसल जली

Sun, 04 Apr 2021 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
fire
बहवलपुर गांव में गेहूं की फसल में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/शिवली/ झींझक। अकबरपुर कस्बे के मुरीदपुर, शिवली के लाललपुर शिवराजपुर व झींझक के किशौरा गांव में आग से 23 किसानों की करीब तीस बीघे गेहूं की पकी फसल जल गई। दमकल जवानों ने किसानों के सहयोग से आग काबू की। वहीं, तैयार फसल जलने से किसान मायूस हो गए।
विज्ञापन

अकबरपुर कस्बे के मुरीदपुर में शनिवार दोपहर में अचानक आग लगने से खेत में पककर तैयार गेहूं की फसल जलने लगी। लपटें व धुआं उठता देख किसानों ने दमकल को सूचना दी। अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार फायर टैंकर लेकर पहुंचे और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग काबू की। इससे पहले अशोक, मुंशी लाल, विजय पाल, शिवरानी, रमेश, राजेंद्र, रंजीत, आरती, पूजा, कैलाश सिंह, कांती, लालपुर गांव के रहने वाले नरेंद्र सिंह, रावेंद्र, शिवकुमार, महराज सिंह, रामऔतार, मान सिंह, अमर सिंह, कैलाश व किशनलाल और बहबलपुर गांव के महेश की 26 बीघे गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन

लेखपाल ज्ञान प्रकाश ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं खेतों में आग कैसे लगी, इस बात की चर्चा बनी रही।
शिवली क्षेत्र के लालपुर शिवराजपुर गांव में दोपहर में आनंद त्रिवेदी के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। किसानों ने मशक्कत कर आग काबू की। तब तक ढाई बीघे गेहूं जल गया। लेखपाल धर्मेंद्र तिवारी ने नुकसान का आकलन किया है। वहीं झींझक क्षेत्र में मंगलपुर थाना के किशौरा गांव में कुंतलिया गांव के रहने वाले बाबू सिंह पाल की गेहूं की फसल में तार टूटकर गिरने से निकली चिंगारी से आग लग गई। किसानों ने निजी नलकूप से पानी की बौछार कर आग काबू की। इससे पहले एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। लेखपाल सैफ आलम ने रिपोर्ट तहसील कार्यालय में भेजी है। एसडीओ मनीष वर्मा ने बताया कि लाइनमैन को टूटा तार जोडने के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारों की चिंगारी से चार झोपड़ियां जलीं
कानपुर देहात/संदलपुर। मंगलपुर थाने के भयामऊ गांव में घरों के ऊपर से निकले बिजली के तारों से निकली चिंगारी से चार झोपड़ियां जल गईं। आग से गृहस्थी का सामान व 50 हजार नगदी राख हो गई।

भयामऊ गांव में तारों की चिंगारी से अक्षय कुमार के भूसे में आग लगी। इसके बाद यह आग बढ़कर महेंद्र सिंह, लाखन सिंह, शिवपाल व नेत्रपाल की झोपड़ी तक पहुंच गई। नेत्रपाल की दीवार गिरने से गृहस्थी दब गई। सूचना पर सिकंदरा से टीम प्रभारी राजनारायण फायर टैंकर लेकर पहुंचे और दमकल कर्मियों की मदद से आग काबू की। इससे पहले अनाज, कपड़े, बिस्तर आदि सामान जल गया। लाखन सिंह के 40 हजार रुपये व महेंद्र सिंह के 10 हजार रुपये भी राख हो गए। एसडीएम सिकंदरा रमेश चंद्र ने बताया कि जांच कराकर नियमानुसार आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed