{"_id":"60661f9a8ebc3ec4965b337b","slug":"fire-akbarpur-news-knp6210184145","type":"story","status":"publish","title_hn":"देरी से फायर टैंकर पहुंचने का आरोप, की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देरी से फायर टैंकर पहुंचने का आरोप, की अभद्रता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देरी से फायर टैंकर पहुंचने का आरोप लगा की अभद्रता
- फायर स्टेशन प्रभारी ने समझा बुझाकर ग्रामीणों को किया शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के बुढना गांव में आग की सूचना के आधे घंटे बाद दमकल कर्मियों के पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। कुछ युवकों ने अभद्रता कर झगड़े का प्रयास किया। फायर स्टेशन इंचार्ज ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग काबू की।
बुढना गांव में सार्वजनिक जमीन पर रखे सोबरन व बनवारी के कंडे व कर्बी (सूखा चारा) में गुरुवार दोपहर आग लग गई। आग बढ़ने की आशंका से ग्रामीण डर गए। पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई। सूचना पर फायर टैंकर लेकर करीब आधे घंटे बाद दमकल कर्मी पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव के पास फायर टैंकर रोक कर अभद्रता की। सिकंदरा फायर स्टेशन से बुढना गांव की दूरी बीस किलोमीटर होने का तर्क देकर फायर स्टेशन इंचार्ज राजनारायण यादव ने लोगों को समझाया। इसके बाद आग काबू की जा सकी।
फायर स्टेशन इंचार्ज ने बताया कि कई बार कंट्रोल रूम को फोन लगाया और राजपुर थाना पुलिस की मांग की, लेकिन पुलिस नहीं आई। पुलिस आती तो ग्रामीण दमकल कर्मियों से अभद्रता नहीं करते। प्रभारी एसओ राजपुर जीतमल ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस पहुंचे। यह सुनिश्चित किया जाएगा।