{"_id":"69ac761f3cd9226d1b0a703d","slug":"fir-registered-against-husband-and-four-others-for-dowry-death-kanpur-news-c-220-1-akb1007-139415-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पति सहित चार पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पति सहित चार पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज
Sun, 08 Mar 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के गहिरा में शुक्रवार शाम को एक महिला का शव फंदे से लटकता मिला था। मामले में महिला के पिता ने बाइक व एक लाख रुपये दहेज न मिलने पर शादी के दो माह बाद ही बेटी की हत्या करने का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले में महिला के पति सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर निवासी जय गोपाल कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसने शिवली थाना क्षेत्र के हृदयपुर गोकुला निवासी साले बृजेश की बेटी राधा को गोद लिया था। 25 दिसंबर 2025 को उसने राधा की शादी गहिरा निवासी सुधीर उर्फ गोलू के साथ की थी। शादी के बाद से ही बेटी का पति सुधीर, सास माया, जेठ राजेश व जेठानी प्रियंका दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की मांग कर बेटी को प्रताड़ित करने लगे। इस पर उसने कई बार गहिरा आकर समझाने का प्रयास किया लेकिन ससुरालीजन नहीं माने।
मांग पूरी न होने पर शुक्रवार शाम को आरोपियों ने बेटी के साथ मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। साथ ही घटना को छिपाने के लिए बेटी का शव घर के बेसमेंट में फंदे पर लटका दिया। दामाद सुधीर के घटना की जानकारी देने पर जब वह मौके पर पहुंचा तो उसे बेटी का शव फंदे पर मिला उसके पैर जमीन पर छू रहे थे और शरीर में चोट के निशान थे। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि महिला के पिता की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।