फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FIR registered against five people, including a couple, for a life-threatening attack on the police; main accused arrested.

Kanpur News: दंपती सहित पांच पर पुलिस पर जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2026 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 18 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against five people, including a couple, for a life-threatening attack on the police; main accused arrested.
रूरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को झगड़े की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इसमें आरक्षी व होमगार्ड घायल हो गए थे। मामले में शुक्रवार को घायल होमगार्ड ने दंपती सहित पांच पर जानलेवा हमला करने, वर्दी फाड़ने, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मूसानगर थाना क्षेत्र के लेवामऊ निवासी होमगार्ड देवेंद्र दुबे ने रूरा थाने में तहरीर दी। बताया कि बृहस्पतिवार रात 10:08 बजे पर डायल 112 पर एक गांव में विवाद की सूचना मिली थी। इस पर वह, आरक्षी प्रेमराज शाक्य के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहां शिकायतकर्ता से घटना की जानकारी लेने के दौरान आरोपी रामदीन अपने दरवाजे पर खड़ा होकर गाली-गलौज कर रहा था। जब टीम ने आरोपी से घटना के बारे में जानकारी लेनी चाही तो वह टीम के साथ गाली-गलौज कर पीड़ितों को दोबारा से पीटने की बात कहने लगा। आरोपी को हिदायत देने के दौरान उसकी पत्नी प्रियंका व तीन अन्य लोग मौके पर आ गए और टीम के साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि आरक्षी के गिर जाने पर आरोपी रामदीन उसके सीने पर बैठ गया और जान से मारने की नीयत से ईंट से नाक व चेहरे पर प्रहार किया। आरक्षी को बचाने के दौरान प्रियंका ने उसके गले में रस्सी का फंदा कसने का प्रयास किया। आरोपियों ने उसकी व आरक्षी की वर्दी भी फाड़ दी। चीखने पर बचाने आए ग्रामीणों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर आए उच्चाधिकारियों ने उनको सीएचसी रूरा में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
रामदीन के खिलाफ छेड़छाड़ की भी प्राथमिकी दर्ज
शिकायतकर्ता की 15 वर्षीय बेटी ने शुक्रवार को रूरा थाना में तहरीर दी। बताया कि बृहस्पतिवार शाम सवा सात बजे वह घर के आंगन में लेटी थी। तभी पड़ोसी रामदीन घर में घुस आया और उसके साथ लेट गया। आरोप लगाया कि रामदीन ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर बचाने आई बीमार मां के साथ भी आरोपी ने गाली-गलौज कर मारपीट की। आरोपी उसे आए दिन प्रताड़ित करने के साथ धमकाता है। पुलिस ने मामले में किशोरी की तहरीर पर आरोपी रामदीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

......................
बयान ....
होमगार्ड की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, वर्दी फाड़ने, सरकारी कार्य में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं बृहस्पतिवार को 112 पर सूचना देने वाले शिकायतकर्ता की बेटी की तहरीर पर रामदीन के खिलाफ छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज की गई है। रामदीन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उसे जेल भेजा गया है। - सुधीर भारद्वाज, रूरा थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed