{"_id":"60aa24668ebc3e34f8740faa","slug":"fir-on-samajwadi-party-workers-for-showing-black-flag-to-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का मामला, सपा नगर अध्यक्ष समेत कई लोगों पर लॉकडाउन के उल्लंघन की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का मामला, सपा नगर अध्यक्ष समेत कई लोगों पर लॉकडाउन के उल्लंघन की कार्रवाई
Sun, 23 May 2021 03:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 23 May 2021 03:21 PM IST
सार
शनिवार को कानपुर आए मुख्यमंत्री का सपाइयों ने जगह-जगह विरोध किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से झड़प भी हुई। जिसके बाद कई लोगों पर लॉकडाउन के उल्लंघन में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
नरौना चौराहे पर सपा नगर अध्यक्ष की पुलिस से हुई नोकझोंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर आए मुख्यमंत्री का सपाइयों ने जगह-जगह विरोध किया। नरौना चौराहे पर उनकी फ्लीट के सामने आकर काले झंडे दिखाए। पुलिसकर्मियों से झड़प भी हुई। मामले मेें पुलिस ने डॉ. इमरान, अमर बहादुर, नरेंद्र सिंह समेत छह नामजद व कई अज्ञात पर लॉकडाउन के उल्लंघन में रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही शांति भंग में चालान भी काटा।
सपा महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान के साथ तमाम कार्यकर्ता नरौना चौराहे पहुंचे। तभी सीएम की फ्लीट सर्किट हाउस से लौट रही थी। यह देख इन लोगों ने झंडे दिखाने शुरू कर दिए। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और कई को वहां से खदेड़ा।
सीएम के शहर से जाते ही सभी को छोड़ दिया गया। इस दौरान जमालुद्दीन, सुभाष द्विवेदी, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर सपा विधायक इरफान सोलंकी ने सीएम से मिलने के लिए समय मांगा था। हालांकि उन्हें समय नहीं मिला और पुलिस ने घर में ही नजरबंद कर दिया। इसके अलावा समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव अर्पित त्रिवेदी ने खून से लिखकर ज्ञापन सौंपा। मांग की है कि पुरानी मौरंग मंडी नौबस्ता में 100 बेड का अस्पताल जल्द बनवाया जाए।