फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fir on praspa candidate mahendra singh yadav

शिवपाल यादव की पार्टी के नेता पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट, बच्चों से लगवाए थे नारे

Mon, 15 Apr 2019 09:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 15 Apr 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
fir on praspa candidate mahendra singh yadav
शिवपाल सिंह यादव, महेंद्र सिंह यादव
लोकसभा चुनाव 2019 में अकबरपुर संसदीय क्षेत्र से प्रसपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। बिधनू पुलिस ने महेंद्र सिंह पर धारा 144 के उल्लंघन की धारा 188 भी लगाई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महेंद्र सिंह यादव रविवार को बिधनू के जुगाईपुर स्थित पैलेस गेस्ट हाउस में आयोजित नवरात्र भंडारे में पहुंचे थे। वहां भंडारे में आए बच्चों से अपने समर्थन में नारे लगवाए थे। बच्चों को चुनाव सामग्री भी बांटी थी।
विज्ञापन


इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है। फ्लाइंग स्क्वाड टीम के मजिस्ट्रेट विजय कुमार ने इस मामले में सोमवार को बिधनू थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आचार संहिता उल्लंघन की धारा 177 बी और सीआरपीसी की धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed