फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FIR in the case of threatening doctors and extorting money from patients

Kanpur: डॉक्टरों को धमकाने व मरीजों से वसूली के मामले में एफआईआर, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 05 Sep 2024 12:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 05 Sep 2024 12:18 AM IST
सार

हैलट सुपर स्पेशियलिटी ब्लाॅक के नोडल अधिकारी ने स्वरूपनगर थाने में मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
FIR in the case of threatening doctors and extorting money from patients
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हैलट के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष सिंह ने जगदीप अवस्थी उर्फ जग्गू के खिलाफ स्वरूपनगर थाने में डॉक्टरों को धमकाने और मरीजों से अवैध वसूली की रिपोर्ट दर्ज कराई है। डाक्टर ने उसके खिलाफ वसूली समेत लोक सेवक पर हमला और धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार जग्गू लगातार हैलट में स्थित न्यूरो व प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के अन्तर्गत नवनिर्मित सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक व ट्राॅमा सेंटर के आईसीयू व वार्डों में आता है। वहां मौजूद रोगियों को निजी अस्पतालों में अच्छा इलाज कराने के नाम पर भ्रमित करता है और निजी एंबुलेंस चालकों के साथ मिलकर उन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती भी कराता है। साथ ही इसके लिए मनमानी रकम भी वसूलता है। यही नहीं, नोडल अधिकारी ने जग्गू पर ओपीडी में आने वाले रोगियों को परिसर से बाहर दवाएं दिलवाने के लिए प्रेरित करने और बाहर के मेडिकल स्टोर से अच्छी धनराशि दलाली के रूप में मिलने की बात कही। डॉ. मनीष के मुताबिक इसका प्रमाण भी पुलिस को सौंपा गया है।
विज्ञापन

रोगियों की बिना अनुमति फोटो खींच लेता था जग्गू
डॉ. मनीष ने रिपोर्ट में जानकारी दी है कि उपचार के दौरान अधिकांश रोगी अर्धनग्न अवस्था में रहते है। जगदीप अवस्थी उर्फ जग्गू उनके व उनके परिवार की अनुमति लिए बिना प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर उनकी फोटो लेकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर परिजनों से भी पैसे वसूल लेता था। इसके अलावा वह साइकिल स्टैंड संचालकों से वसूली करता है।

डाक्टर की तहरीर पर जग्गू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।मामले में विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश त्रिपाठी डीसीपी सेंट्रल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed