फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FIR against four including wife for abetting suicide

Kanpur News: आत्महत्या को उकसाने पर पत्नी समेत चार पर एफआईआर

Thu, 09 Jan 2025 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
FIR against four including wife for abetting suicide
बकेवर। जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत के मामले में पिता ने पुत्रवधू व उसके तीन भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नोधना निवासी रविंद्र कुमार दुबे ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र भूपेंद्र से उनके साले ने कुछ माह पहले 40 हजार रुपये उधार लिए थे। ससुराल में भूपेंद्र की पत्नी सोनी उर्फ नेहा के भाइयों ने उसके रुपए तो दिए नहीं उल्टा सीधा भी कहा उनके साथ मारपीट कर दी थी।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर भूपेंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस ने मृतक भूपेंद्र के पिता रविन्द्र के प्रार्थना पत्र मृतक भूपेंद्र की पत्नी सोनी उर्फ नेहा निवासी नौधना व नेहा के भाई सोनू विनय व राम निवासी जगमोहनपुर थाना बकेवर के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि मृतक की पत्नी की संलिप्तता कम लग रही है। मामले की विवेचना कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed