फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR after 6 years on a company that took five crores

फतेहपुर: पांच करोड़ लेकर भागी कंपनी पर 6 साल बाद एफआईआर, तगड़ा मुनाफा देने का वादा कर जमा कराई थी रकम

Mon, 07 Dec 2020 12:52 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Dec 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
FIR after 6 years on a company that took five crores
सांकेतिक तस्वीर
फतेहपुर जिले में आकर्षक बचत योजनाओं का झांसा देकर निवेशकों का 5 करोड़ के करीब हड़पने वाली कंपनी पर छह साल बाद एफआईआर दर्ज की गई है। कंपनी के पश्चिम बंगाल के रहने वाले चीफ डायरेक्टर समेत 11 लोगों पर मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


शांतिनगर मोहल्ले में पिनकान ग्रुप ऑफ कंपनीज 2014 में निवेशकों की रकम लेकर भागी थी। चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर मनोरंजन राय, डायरेक्टर विनय सिंह, मौसमी राय, ज्योति सिंह, राजकुमार राय, राजेंद्र कोठारी निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल, हरि सिंह, दीपक पुंडीर निवासी आगरा, रघु जाया शेट्टी निवासी दिल्ली, अनूप ठाकुर निवासी बंगलूरू के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी की धाराओं रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


 शिकायतकर्ता नकी रजा रिजवी, राकेश सोनी, चंद्रकेश कुमार, नीरज कुमार,मुकेश कुमार, धीरज कुमार,हाशिम रजा, दिनेश कुमार, शिव प्रकाश, राबिया परवीन, राजू सोनी, श्याम बाबू,शिव परसन, देवनारायण, सत्यम समेत 31 लोगों ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी थी। जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज किया है। मामले में 2014 में शहर के शांतिनगर मोहल्ले में पिनकान कंपनी खुली थी। इस कंपनी की आकर्षक बचत योजनाओं में फिक्स डिपॉजिट, रिकार्डिंग डिपॉजिट, बचत खाता, ऋणपत्र एनएसई, बीएसई के नाम पर उन लोगों ने 5 करोड़ के करीब निवेश किया था।

अचानक कंपनी आफिस बंद कर भाग गई थी। कंपनी ने देश के कई राज्यों फ्राड कर अरबों हड़पे हैं। पहली बार राजस्थान में कंपनी की धरपकड़ हुई तो निवेशकों का शिकार होने का पता लगा। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच शुरू कराई गई है।

कंपनी की यह थी अन्य कंपनियां
पिनकॉन ग्रुप ने कुछ कंपनियों के नाम बदले और अन्य नामों की कंपनी खोली थी। उसमें ग्रीनेज फ्रूड प्रोडक्टस लिमटेड, एलआरएन फाइनेंस, एएसके फाइनेंसियल सर्विसेज, बंगाल पिनकान हाउसिंग, पिनकान डेवलपर्स, यूनिवर्सल मल्टीस्टेट क्रेडिड कोआपरेटिव सोसाइटी लिमटेड, पिनकॉन स्प्रिट लिमटेड, यूनिवर्सल उद्योग लिमटेड, पिनकान फ्रूड लिमटेड, पाल डिस्ट्रीब्यूशन, पिनकॉन होटल्स प्राइवेट लिमटेड, अपर्णा मीडिया प्राइवेट लिमटेड, हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म है। सभी के चीफ डायरेक्टर मनोरंजन राय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed