फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Filter will be prepared with the help of nano technology, even very small particles can be filtered, research will be done in UPTTI

Kanpur News: नैनो टेक्नोलॉजी की मदद से तैयार होगा फिल्टर

Mon, 17 Mar 2025 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Filter will be prepared with the help of nano technology, even very small particles can be filtered, research will be done in UPTTI
कानपुर। पानी की शुद्धता को बढ़ाने के लिए यूपीटीटीआई में नैनो टेक्नोलॉजी की मदद से फिल्टर तैयार किया जाएगा। फिल्टर से पानी में मौजूद अति सूक्ष्म कणों को भी निकाला जा सकेगा। इसे तैयार करने के लिए यूपीटीटीआई के छात्र संस्थान में स्थापित की जाने वाली नैनो टेक्नोलॉजी से संबंधित मशीन की मदद से शोध करेंगे। मशीन मार्च के अंत तक संस्थान में स्थापित हो जाएगी।
विज्ञापन


यूपीटीटीआई में नैनो तकनीक के शोध के लिए संस्थान में मशीन स्थापित की जा रही है। संस्थान का का दावा है कि इस तरह की मशीन प्रदेश में किसी भी संस्थान में पहली बार लग रही है। यह मशीन कानपुर में ई-स्पिन कंपनी में प्रो. संदीप पाटिल की मदद से तैयार की गई है। यूपीटीटीआई में औद्योगिक उपयोग के लिए फिल्टर प्रक्रिया पर कई शोध चल रहे हैं। छात्रों को बेहतर फिल्ट्रेशन मिल सके इसके लिए मशीन लाई जा रही है। फिल्ट्रेशन मेम्ब्रेन की मदद से होता है, यह मशीन मेम्ब्रेन बनाने का काम करती है। ई-स्पिन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के प्रो. संदीप पाटिल ने कहा कि कानपुर में तैयार की गई यह मशीन पूरी तरह से ऑटोमेटिक है। यह मशीन एक घंटे में एक मीटर लंबा मेम्ब्रेन तैयार कर देती है। इसकी मदद से छात्र फिल्ट्रेशन की कई रिसर्च कर सकते हैं।
विज्ञापन


इन शोध कार्य से खासतौर पर औद्योगिक कार्य की चुनौतियों संबंधी शोध को जल्द पूरा किया जा सकेगा। संस्थान को मिलने वाली नई सुविधा पर प्रो जेपी सिंह ने बताया कि यह मशीन नैनो तकनीक पर शोध कार्य को आसान करेगी। पूरे प्रदेश में यूपीटीटीआई एक ऐसा संस्थान बन सकेगा जहां शोध के लिए इस तरह की अत्याधुनिक मशीन का सहयोग लिया जाता रहा होगा। मशीन को मंगवाने के लिए सभी प्रक्रिया पूरी हो गई है। मार्च के अंत तक मशीन को संस्थान में स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है फिल्ट्रेशन मेम्ब्रेन
फिल्ट्रेशन मेम्ब्रेन एक ऐसी तकनीक है जो तरल पदार्थों और गैसों को उनके आकार के आधार पर अलग करने के लिए एक विशेष झिल्ली का उपयोग करती है, जिससे छोटे अणु गुजर जाते हैं और बड़े अणु झिल्ली पर रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed