{"_id":"587e08bd4f1c1b3703eff8c3","slug":"film-star-govinda-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आ गया हीरो', जानें फिल्म स्टार गोविंद क्यों पहुंचे कानपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आ गया हीरो', जानें फिल्म स्टार गोविंद क्यों पहुंचे कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 19 Jan 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
कानपुर आये गोविंदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डांस, एक्शन और डायलॉग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले फिल्म स्टार गोविंदा हाल ही में कानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'आ गया हीरो' के बारे में भी लोगों से बातचीत की। फिल्म में गोविन्द के डायलॉग बहुत ही ज़बरदस्त है। अभिनेता गोविंदा सोमवार को शहर के एक होटल मे ठहरे हुए थे। गोविंदा ने कानपुर के बड़े कारोबारी से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने स्वरूपनगर में खरीददारी भी की थी ।
कानपुर से गोविंदा का पुराना नाता...
विज्ञापन
कानपुर से गोविंदा का पुराना नाता...
पत्नी संग कानपुर में खरीदी ज्वेलरी
कानपुर आये गोविंदा
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी सुनीता आहूजा के साथ गोविंदा ने कानपुर के एक ज्वेलरी शोरूम से खरीददारी की। इसके बाद कानपुर में ही अपने एक दोस्त के घर मिलने पहुंचे। कानपुर से गोविंदा का पुराना नाता रहा है। इससे पहले भी कई बार वह कानपुर आ चुके हैं। गोविंदा करीब तीन साल बाद बड़े पर्दे पर अपनी वापसी अपनी नयी फिल्म ‘आ गया हीरो’ के साथ कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब, मल्टीप्लेक्स और टीवी चैनलों पर लॉन्च हो चुका है।
जानें क्या हैं गोविंदा की नई फिल्म की खास बातें...
जानें क्या हैं गोविंदा की नई फिल्म की खास बातें...
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म ‘आ गया हीरो’ की ये हैं कुछ खास बातें
कानपुर आये गोविंदा
गोविंदा की नई फिल्म ‘आ गया हीरो’ इस साल 24 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी खुद गोविंदा ने लिखी है। इसके अलावा फिल्म को प्रोड्यूस भी खुद ही कर रहे हैं। ‘आ गया हीरो’ को डायरेक्ट किया है दिपांकर सेनापति ने। कास्टिंग की बात की जाए तो फिल्म में गोविंद लीड रोड में हैं। उनके अलावा आशुतोष राणा, रुली शर्मा, मकरंद देश पांडे, चंद्रचूर्ण सिंह, हरीश कुमार, रिचा शर्मा, जूही खान हैं। फिल्म का संगीत समीर ने दिया है। फिल्म का बजट 28 करोड़ है।