{"_id":"65fb148cbb0c0d2cdf0c9149","slug":"filled-eight-samples-including-buckwheat-flour-maida-and-gram-flour-kanpur-news-c-220-1-akb1002-110332-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कुटटू का आटा, मैदा व बेसन समेत आठ नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कुटटू का आटा, मैदा व बेसन समेत आठ नमूने भरे
Wed, 20 Mar 2024 10:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री पर रोक को लेकर छापेमारी की जा रही है। बुधवार को कुटटू का आटा, मैदा, बेसन समेत आठ नमूने भरे गए। जांच रिपोर्ट के अनुसार कारोबारियों पर कार्यवाही होगी।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि पुखरायां में सर्वेश कुमार की दुकान से कुट्टू का आटा, सौंफ व बेसन का नमूना भरा गया। रायपुर में ओमप्रकाश की दुकान से मैदा, पनीर व बेसन का नमूना लिया। चिलौली में आदित्य की खोया भट्टी से खोया का नमूना लिया गया। पुखरायां में होटल खुशी प्लाजा से अरहर दाल का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया है।