फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fighter jets fly over Banda all day, sparking curiosity among residents

Banda: लड़ाकू विमानों की गर्जना से दहला आसमान, पुकारी गांव में सेना के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग

Mon, 06 Apr 2026 09:26 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 06 Apr 2026 09:26 PM IST
सार

Banda News: बांदा जिले में सोमवार को दिन भर आसमान में लड़ाकू विमानों की गूंज सुनाई देती रही, जिससे लोगों में उत्सुकता का माहौल बना रहा। सुबह से लेकर देर शाम तक तेज रफ्तार से उड़ते विमानों को देखकर लोग घरों की छतों और सड़कों पर निकल आए। कई बार विमानों ने निचली उड़ान भी भरी, जिससे लोगों का कौतूहल और बढ़ गया।

विज्ञापन
Fighter jets fly over Banda all day, sparking curiosity among residents
खेतों में सेना के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक साथ कई लड़ाकू विमान अलग-अलग दिशाओं में उड़ान भरते नजर आए। बच्चों और युवाओं में इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते और तस्वीरें खींचते दिखाई दिए। इसी दौरान दोपहर में आर्मी का एक हेलीकॉप्टर नरैनी तहसील के पुकारी गांव के पास एक खुले मैदान में कुछ देर के लिए उतरा। हेलीकॉप्टर के उतरते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन




सुरक्षा के लिहाज से जवानों ने लोगों को दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए। कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर फिर उड़ान भरकर रवाना हो गया। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह सैन्य अभ्यास का हिस्सा हो सकता है। दिन भर चली इस गतिविधि को लेकर जिले में चर्चा का माहौल बना रहा, हालांकि किसी प्रकार की अफवाह या डर की स्थिति नहीं देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed