फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fight during Shiv Barat, report filed against two

Kanpur News: शिव बरात के दौरान मारपीट, दो के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 03 Aug 2025 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fight during Shiv Barat, report filed against two
बकेवर। शिव बरात के दौरान औरैया रोड पर शरबत पिलाते समय दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा में औरैया रोड निवासी तेजेश्वर राव चौबे ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें बताया कि गुरुवार की रात वह शिव बरात में शामिल लोगों को शरबत वितरित करा रहे थे। तभी बरात में शामिल दो युवक आए और बिना बजह धक्का मुक्की और गाली-गलौज करने लगे। जब तेजेश्वर ने विरोध किया तो बादल कठेरिया व छोटू कठेरिया ने उनके साथ मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गए। थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि पीड़ित घायल को इलाज के लिये 50 शैय्या अस्पताल भिजवाया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed