Hamirpur: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे गोदाम में लगी भीषण आग, सिलेंडरों में विस्फोट...टीन शेड के उड़े चीथड़े
Hamirpur Fire: कोतवाल संजय कुमार सिंह ने कहा आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हुआ है। खतरे को देखते हुए वाहनों को रोका गया है। बताया आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की कार्यदायी संस्था अशोका कंपनी के जखेड़ी गांव के समीप स्थित स्टोर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। स्टोर में रखे आक्सीजन सिलेंडर जोरदार आवाज के साथ फटने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवागमन बंद करा दिया। आग पर काबू पाने के लिए राठ, मौदहा, सरीला, हमीरपुर व बिवांर से अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। साथ ही मौदहा सीओ राठ सीओ पीके सिंह नायब तहसीलदार वीपी सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ आग पर काबू पाने तक डटे रहे। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
हमीरपुर रोड पर जखेड़ी गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे क्रासिंग गोल चक्कर है। यहां पास में ही कार्यदायी संस्था अशोका कंपनी का गोदाम है। रविवार शाम करीब 6.30 बजे गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
स्टोर में बल्डिंग के लिए रखे आक्सीजन व हाईड्रोजन गैस के सिलेंडर जोरदार आवाज के साथ फटने लगे। जिससे स्टोर के आसपास लगी टीन शेड उछल कर दूर दूर तक जा गिरी। सूचना पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। संस्था के इंचार्ज विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि आग बुझने के बाद ही नुकसान का अनुमान लग पायेगा।
आग लगने का कारण नहीं हुआ ज्ञात
आग इतनी विकराल थी की करीब ढाई घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सकता। वहीं पुलिस ने हमीरपुर मार्ग पर वाहनों का आवागमन रोक दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने कहा आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हुआ है। खतरे को देखते हुए वाहनों को रोका गया है।