कानपुर अग्निकांड: अर्मापुर बाजार में भीषण आग...आठ दुकानें जलकर राख, समय से नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड
Kanpur Fire: आग लगने के कारण आग आठ दुकानें जलकर राख हो गईं। दुकानदारों का आरोप की फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, लेकिन टैंक में पानी ना होने के कारण वापस लौट गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में अर्मापुर स्टेट मार्केट में शु्क्रवार सुबह संदिग्ध हालात में आग लग गई। क्रॉकरी की दुकान से भड़की आग ने करीब आधे घंटे में आसपास जुड़ी छह दुकानों को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हादसे में दुकानदारों को करीब 50 लाख के नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है। दुकानदारों ने शरारतीतत्वों का काम बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। अर्मापुर स्टेट परिसर में करीब 650 लकड़ी और टिनशेड से बनी दुकानें हैं।
शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे एक ब्लॉक में स्थित आवास विकास निवासी अमन की क्रॉकरी की दुकान में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी दुकान को चपेट में ले गए। इसी दुकान से सटी हुई मसवानपुर निवासी राम सिंगार के रफूघर को भी चपेट में ले लिए।
ऑर्डिनेंस के अधिकारियों को दी सूचना
इस बीच वहां से गुजर रहे लोगों की नजर दुकानों से निकल रहे धुएं और ऊंची लपटों पर पड़ी, तो ऑर्डिनेंस के अधिकारियों को सूचना दी। विभाग की ओर से मौके पर एक गाड़ी तो पहुंची, लेकिन पांच मिनट में पूरा पानी खत्म हो गया। इसके बाद गाड़ी वापस चली गई।
एक-एक कर दुकानों में फैली आग
इस बीच आग ने भड़कते हुए आसपास जुड़ीं मसवान निवासी सौदागर की भरभूंजा की दुकान, गुजैनी निवासी शेषनारायण की अभिषेक बुक स्टॉल, रावतपुर निवासी कन्हैया मिश्रा के बुक स्टॉल, आवास विकास निवासी अमरनाथ के पतंजलि स्टोर समेत दो अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया।
50 लाख रुपये के नुकसान का आकलन
इधर पानी खत्म होने की सूचना पर सीएफओ दीपक मिश्रा ने चार अग्निशमन की गाड़ियों को मौके पर भेजा। फायर फाइटर्स ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दुकानदारों ने हादसे में करीब 50 लाख रुपये के नुकसान का आकलन लगाया है।
बाइक की किस्त के रुपये भी स्वाहा
दुकानदार राम सिंगार ने बताया कि उन्होंने सात दिसंबर को बेटी की शादी की थी। दामाद को उपहार स्वरूप बाइक दी थी। उसकी प्रति माह 13 हजार की किस्तें वह ही भर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को रात में रुपये दुकान में ही रख दिए थे, जो आग की साथ जलकर राख हो गए।