फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fierce fire broke out in the furniture shop-godown in Hardoi, police became the messiah for the innocents

Hardoi Fire: फर्नीचर की दुकान-गोदाम में लगी भीषण आग, मासूमों को बचाने कूद पड़े पुलिस कर्मी, ऐसे पाया काबू

Sun, 09 Apr 2023 06:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 09 Apr 2023 06:51 PM IST
सार

Hardoi News: शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में लोहा और फर्नीचर की दुकान व गोदाम में भीषण आग लग गई। हादसा शॉर्ट सर्किट से हुआ, जिसमें धू-धूकर सारा सामान जल गया। दुकान में फंसे दो बच्चों को पुलिस कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से बचाया।

विज्ञापन
Fierce fire broke out in the furniture shop-godown in Hardoi, police became the messiah for the innocents
Hardoi Fire Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के नर्मदा गेट के सामने लोहा और फर्नीचर की दुकान व गोदाम में रविवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते-देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। इससे चीख पुकार मच गया। पुलिस के जवानों को पता चला कि दुकान में दो बच्चें फंसे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने दुकान में घुस कर उनको बाहर निकाला। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया गया। कस्बा निवासी बाबूराम की कस्बे के मुख्य मार्केट में घर है। यहीं पर आगे सामने की ओर राजा लोहा और आशीर्वाद नाम से फर्नीचर की दुकानें है।
विज्ञापन

उसके पीछे ही गोदाम व आवास है। रविवार की सुबह नौ बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। दुकान व गोदाम धूं -धूंकर जलने लगे। इससे आस-पास के लोग एकत्रित हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Fierce fire broke out in the furniture shop-godown in Hardoi, police became the messiah for the innocents
Hardoi Fire Accident - फोटो : अमर उजाला

पुलिस कर्मियों ने फंसे बच्चों को बचाया
सभी ने आग को बुझाने का प्रयास किया। साथ ही, परिवार के सभी सदस्य बाहर आ गए, लेकिन दो बच्चे घर के अंदर ही फंस गए। इसकी जानकारी होने पर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने घर में घुसकर दोनों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Fierce fire broke out in the furniture shop-godown in Hardoi, police became the messiah for the innocents
Hardoi Fire Accident - फोटो : अमर उजाला

आग से लाखों का सामान हुआ खाक
आग की चपेट में आने से दुकान का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग से ई-रिक्शा और बाइक सहित सारा सामान जल गया। बाबू राम गुप्ता का कहना है कि आग से उनका कई लाख का नुकसान हो गया है। हालांकि अभी पूरा आकलन किया जाना बाकी है।

Fierce fire broke out in the furniture shop-godown in Hardoi, police became the messiah for the innocents
Hardoi Fire Accident - फोटो : अमर उजाला

बच्चों के लिए मसीहा बने पुलिस कर्मी
दोपहर के समय आग बहुत तेज हो गई थी और घर में दो बच्चे रह गए थे। लोग बच्चों को बचाने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन अंदर जाने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। ऐसे में दो पुलिस कर्मी जलती आग में अंदर घुसे और दोनों बच्चों को सकुशल वापस ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed