फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fierce fire broke out at Supreme Plywood warehouse in Kanpur, six fire tenders are trying to extinguish

Kanpur News: सुप्रीम प्लाईवुड गोदाम में लगी भयंकर आग, दमकल की एक दर्जन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

Tue, 14 Jun 2022 04:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 14 Jun 2022 04:33 PM IST
सार

जाजमऊ के शीतला बाजार में सुप्रीम प्लाईवुड गोदाम में आग लग गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Fierce fire broke out at Supreme Plywood warehouse in Kanpur, six fire tenders are trying to extinguish
सुप्रीम प्लाईवुड के गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार तड़के सुबह जाजमऊ के शीतला बाजार में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। आग सुप्रीम प्लाईवुड गोदाम में लगी, जिससे गोदाम में  रखी लाखों की प्लाई जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची एक दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार, शीतला बाजार में एक सुप्रीम प्लाईवुड का गोदाम है, जिसमें भयंकर आग लगी। सुप्रीम प्लाईवुड गोदाम में आग की बड़ी-बड़ी लपटों और धुआं देख लोगों ने तुरंत फायर सर्विस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची। दमकल की करीब एक दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन

सुबह 3:30 बजे लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार, गोदाम में तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। आग से गोदाम में जमा प्लाई जलने लगी। वहीं,  उठता धुआं और लपटों को देखकर इलाके के लोगों को जानकारी हुई । आनन फानन में पुलिस और दमकल को जानकारी दी गई।  वहीं रिहायशी इलाके में गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया।  सूचना पाकर गोदाम मालिक भी पहुंचे। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी विकराल थी  कि पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।  एक दर्जन दमकल की गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

फिलहाल अभी आग से नुकसान का आंकलन नहीं हो सका है। वहीं, गोदाम से सटकर बने निर्माण से लोगों की दीवारों के चटकने की चर्चा रही। यहां गोदाम मालिक ने किसी भी जानकारी देने से इनकार किया। जाजमऊ थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गोदाम मालिक से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed