फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FEVER

बुखार से नर्सिंग छात्रा व बुजुर्ग की मौत

Sat, 31 Oct 2020 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
FEVER
सदा निवादा गांव में मरीजों को दवा वितरित करती स्वास्थ्य टीम। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। शुक्रवार को पुखरायां कस्बे में नर्सिंग छात्रा और मलासा के मुडेरा में बुजुर्ग की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों को कई दिनों से बुखार आ रहा था। छात्रा का पुखरायां के एक निजी अस्पताल में जबकि बुजुर्ग का झोलाछाप से इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

इंद्रानगर, पुखरायां निवासी प्रेम शंकर की बेटी ज्योति (19) कानपुर में नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। तीन दिन पहले उसे बुखार आया था। परिजनों ने कस्बे के एक निजी अस्पताल से इलाज कराया। बुधवार रात ज्योति की हालत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल से रेफर कर दिया गया। परिजन छात्रा को उपचार के लिए कानपुर ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं मलासा के मुडेरा गांव के सोहन लाल ने बताया कि पिता बालक राम को सात दिन से बुखार आ रहा था। झोलाछाप से इलाज चल रहा था। बुधवार की रात हालत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। इधर, स्वास्थ्य टीम ने राजपुर के रमऊ गांव व मलासा के अंगदपुर गांव में शिविर लगाया। रमऊ गांव में दो सौ घरों में पाइराथ्रम का छिड़काव किया गया। वहीं अंगदपुर गांव में 11 मरीजों को उपचार दिया गया। वहीं बुखार से पीड़ित छह मरीजों की जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसूलाबाद कस्बे के कबीर नगर, गांधी नगर, लोहिया नगर आदि मोहल्लों में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। अधीक्षक डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को ब्योहरिया व सदा निवादा गांव में शिविर लगाकर 150 लोगों का उपचार किया गया। बुखार से पीड़ित 25 लोगों का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed