{"_id":"5ea07dcf8ebc3e90a40780dd","slug":"fever-akbarpur-news-knp5565412179","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना से लौटे युवक की बुखार से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना से लौटे युवक की बुखार से मौत
विज्ञापन
अंकित का फाइल फोटो।
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। शास्त्री नगर में बुधवार सुबह बुखार से पीड़ित युवक की मौत हो गई। वह एक मार्च को लुधियाना से लौटा था। उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। आराम न मिलने पर परिजन मंगलवार को सीएचसी ले गए। वहां दवा देकर घर भेज दिया गया था। बुखार से मौत की खबर पाकर एसडीएम ने डॉक्टरों की टीम उसके घर भेजी। मृतक की कोरोना जांच कराने के लिए सैंपल लिया गया है।
विमलेश शर्मा का 22 वर्षीय छोटा बेटा अंकित एक मार्च को लुधियाना से लौटा था। उसके साथ भाई दिनेश और दिलीप भी घर आए थे। वहां से आने के कुछ दिन बाद उसे बुखार आने लगा। परिजन एक निजी अस्पताल में उसका इलाज करा रहे थे। काफी दिनों तक आराम न मिलने पर उसे मंगलवार को सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने दवा देकर घर भेज दिया। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। सीएचसी के डॉक्टरों ने बताया कि उसमें कोरोना के लक्षण नहीं थे।
उसकी मौत के बाद बाबा बाबूराम, दादी मां भाग्यवती, पिता विमलेश शर्मा, भाई दिनेश, दिलीप, सुमित व बहन का रोकर बुरा हाल रहा है। गांव की आशा कार्यकर्ता ने इसकी जानकारी एसडीएम अंजू वर्मा को दी। उन्होंने कोरोना जांच के लिए मृतक का सैंपल लेने को डॉक्टरों की टीम भेजी। एसडीएम ने बताया कि मृतक को टाइफाइड और लिवर में दिक्कत थी। ऐतिहात के तौर पर उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।