फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fears of huge funding from abroad for Kanpur Violence, investigation of the accounts of Hayat Zafar Hashmi and his association begins

Kanpur Violence: हिंसा के लिए विदेशों से बड़ी फंडिंग की आशंका, हयात जफर हाशमी और उसके एसोसिएशन के खातों की जांच शुरू

Wed, 08 Jun 2022 07:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 08 Jun 2022 07:30 AM IST
सार

कानपुर हिंसा के मामले में  हयात जफर हाशमी और उसके एसोसिएशन को विदेश से फंडिंग मिलने की आशंका है। पुलिस की जांच में ऐसे कई तथ्य सामने आए हैं और अब इस एंगल से भी गहनता से छानबीन शुरू की गई है। 

विज्ञापन
Fears of huge funding from abroad for Kanpur Violence, investigation of the accounts of Hayat Zafar Hashmi and his association begins
कानपुर हिंसा में विदेशों से फंडिंग की आशंका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बवाल के मुख्य साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी और उसके एसोसिएशन को विदेश से फंडिंग की आशंका है। पुलिस को इस संबंध में कई पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। उसी आधार पर तफ्तीश शुरू की गई है। बैंक खाते खंगाले जा रहे हैं। संबंधित बैंकों से संपर्क कर खातों का ब्योरा पुलिस जुटा रही है। 

विज्ञापन

हयात जफर हाशमी समेत उसके करीबियों पर शिकंजा और कसा जाएगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शहर के कई लोग हाशमी व उसके एसोसिएशन को फंडिंग करते रहे हैं। इसी तरह से उसको विदेश से भी फंडिंग हुई है। फंडिंग कहां-कहां से हुई, किसने की और कितनी की। 
विज्ञापन

इस बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। जानकारी यह भी मिली है कि हयात ने पूछताछ के दौरान खुद इस बात को स्वीकार किया था। कुछ लोगों के नाम भी बताए थे। जो संगठन के नाम पर उसको फंडिंग करते थे। पुलिस अब तहकीकात करेगी कि इसके तार कहां कहां तक जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Fears of huge funding from abroad for Kanpur Violence, investigation of the accounts of Hayat Zafar Hashmi and his association begins
हिंसा के मुख्य आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए जाएंगे साजिशकर्ता
बवाल के दूसरे दिन पुलिस ने हयात के साथ जावेद, सूफियान समेत चार साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। पांच जून को वह जेल भेजे गए थे। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि इन चारों साजिशकर्ताओं को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान तमाम खुलासे होने की उम्मीद है। विस्तृत पूछताछ की जाएगी। 

Fears of huge funding from abroad for Kanpur Violence, investigation of the accounts of Hayat Zafar Hashmi and his association begins
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जुमे की सुरक्षा को लेकर सतर्क हुए अफसर
बवाल के बाद से हिंसा प्रभावित इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती है। दिन-रात अफसरों की मौजूदगी रहती है। पीएसी, आरएएफ की भी तैनाती की गई है। यही नहीं तीन आईपीएस शासन ने भेजे हैं। आसपास के जिलों की फोर्स भी लगाई गई है। जुमे को लेकर पुलिस अभी से सक्रिय हो गई।

Fears of huge funding from abroad for Kanpur Violence, investigation of the accounts of Hayat Zafar Hashmi and his association begins
पथराव करते उपद्रवी - फोटो : अमर उजाला

सफेदपोशों ने हिंसा भड़काने में मदद की
हयात जफर हाशमी के मोबाइल की जांच और पूछताछ में कई बड़े नाम सामने आए। सभी लोग हयात जफर हाशमी को चुपचाल सपोर्ट कर रहे थे। हिंसा भड़काने के लिए आर्थिक मदद भी सुनिश्चित की गई थी। पुलिस के अनुसार, इन सभी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हयात की पर्दे के पीछे से मदद करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

Fears of huge funding from abroad for Kanpur Violence, investigation of the accounts of Hayat Zafar Hashmi and his association begins
पीएफआई से हयात जफर हाशमी का कनेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कानपुर हिंसा के मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी के पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़े होने के अहम साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे थे। आरोपी के घर से पीएफआई से जुड़ी संस्थाओं के दस्तावेज बरामद किए गए। फंडिंग से जुड़े इन सभी दस्तावेजों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। इस मामले में गहनता से पड़ताल करते हुए पुलिस मुख्य आरोपी और उसके संगठन से जुड़े लोगों के बैंक अकाउंट भी खंगाल रही है, जिससे ये पता लगाया जा सके कि संस्था को फंडिंग कहां से मिल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed