फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fault in 15 substations due to heavy rain, power cut for 10 hours

Kanpur News: तेज बारिश से 15 सबस्टेशनों में फॉल्ट, 10 घंटे गुल रही बिजली

Thu, 07 Aug 2025 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Fault in 15 substations due to heavy rain, power cut for 10 hours
कानपुर। बारिश के साथ ही मंगलवार देर रात से बुधवार तक करीब 15 सबस्टेशनों में फाॅल्ट हुए। इस वजह से सबस्टेशनों से जुड़े इलाकों में 10 घंटों तक बिजली गुल रही। इससे उपभोक्ता परेशान रहे। हालांकि बीते कुछ दिनों में बिजली की मांग गिरावट दर्ज की गई है। चार जुलाई को बिजली की खपत 555 मेगावाट थी, पांच जुलाई को 553 मेगावाट रही।
विज्ञापन

मंगलवार की रात एक बजे के बाद वीसीबी में फाॅल्ट होने से साइकिल मार्केट सबस्टेशन के बेकनगंज और दादामियां फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली गुल हो गई। यहां पर बिजली दोपहर 12 बजे आई। इसी तरह भूमिगत केबल में फाॅल्ट होने से साइकिल मार्केट सबस्टेशन के 11केवी पानी की टंकी फीडर की बिजली आपूर्ति भी एक बजे के बाद बाधित हो गई। सुबह तक बिजली नहीं आने से उपभोक्ता परेशान रहे। लोगों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा। गोविंदनगर सबस्टेशन के चावला मार्केट फीडर से मंगलवार रात नौ से डेढ़ बजे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

बुधवार को तेज बारिश व हवा चलने से ओमनगर, संतनगर, टेलीफोन एक्सचेंज, हनुमान पार्क, गुमटी नंबर-5 व बंबा रोड की बिजली दोपहर तीन से शाम छह बजे तक नहीं रही। कालपी रोड, रतनलोक, जूही मार्शलिंग यार्ड, पंजाब पेंट, एमएसएमई फीडर, विद्युत कॉलोनी के यादव मार्केट, डिफेंस कॉलोनी, ओमपुरवा, गोल्फ क्लब, श्यामनगर, चीनापार्क, न्यू बनिया बाजार, पोखरपुर, परदेवनपुर, जगईपुरवा, केडीए बाजार, शिव गोदावरी, रॉयल कंपाउंड फीडर व पनकी मंदिर फीडर की बिजली भी दोपहर तीन से शाम छह बजे तक नहीं रही। शास्त्रीनगर के दस दुकान, डबल पुलिया, विजयनगर व गंगागंज में भी घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed