{"_id":"6a97279b766f8bbc460b6b40","slug":"fault-causes-power-outage-in-160-villages-for-hours-kanpur-news-c-220-1-akb1002-148249-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फॉल्ट से 160 गांवों में घंटों गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फॉल्ट से 160 गांवों में घंटों गुल रही बिजली
Wed, 02 Sep 2026 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
रूरा/झींझक। मिंडाकुआ के पास नीम के पेड़ की डाल टूटकर गिरने से बनीपारा उपकेंद्र ब्रेक डाउन हो गया। 65 गांवों में पूरी रात बिजली गुल रही। करीब 35 हजार आबादी को परेशानी हुई। वहीं, झींझक नवीन उपकेंद्र ठप होने से नगर के दो मोहल्लों और 100 गांवों की बिजली पौने तीन घंटे गुल रही।
मौसम खराब होने पर सोमवार की रात नौ बजे के करीब हवा चलने के साथ बारिश शुरू हुई। इसके बाद मिंडाकुआ के पास एचटी लाइन में पेड़ की डाल टूटकर गिर गई तो रात 10 बजे बिजली गुल हो गई। पूरी रात सात हजार घरों में अंधकूप रहा। घंटों बिजली गुल रहने से इन्वर्टर दगा दे गए। मंगलवार सुबह पेयजल किल्लत हुई। बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग शुरू की। इसके बाद फॉल्ट दुरुस्त कराकर मंगलवार को दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल की। बनीपारा निवासी राघव तिवारी, जजमुइया निवासी राकेश, अड़रेपुरवा निवासी जयवीर सिंह व बेनी निवासी धीरेंद्र ने बताया कि रात में गुल हुई बिजली सुबह भी बहाल नहीं हुई तो पेयजल किल्लत रही। दूर लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ा।
जेई राजकुमार ने बताया कि बारिश के दौरान पेड़ की डाल मेन लाइन पर आने से उपकेंद्र ब्रेक डाउन हो गया। पेट्रोलिंग में मिंडाकुआ के पास फॉल्ट मिला। दोपहर में एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। झींझक संवाद के अनुसार कठिका पारेषण केंद्र से भोलानगर स्थित नवीन विद्युत उपकेंद्र आने वाली 33 केवी लाइन पर करियाझाला के पास सुबह करीब नौ बजे पेड़ की डाल गिरने से मंगलवार को नगर के भोलानगर व खानपुर रोड मोहल्ले व मंगलपुर, अकारू, औरंगाबाद, भोलानगर और कांशीराम फीडरों से जुड़े 100 गांवों की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। करीब दो घंटे 45 मिनट बाद दोपहर 12:45 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई विद्युत सूबेदार प्रजापति ने बताया कि पेड़ की डाल मेन लाइन पर गिरने से 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन रही। फॉल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति आपूर्ति बहाल कर दी गई।