फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   father misdeed with daughter in kanpur

पिता हर रोज बेटी संग करता था दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, कोर्ट ने सुनाई दस साल की सजा

Thu, 22 Aug 2019 02:58 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 22 Aug 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
father misdeed with daughter in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता को अपर जिला जज 23 पवन कुमार श्रीवास्तव ने दस साल कैद और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। पीड़िता के पुनर्वास और क्षतिपूर्ति के लिए कोर्ट ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से प्रतिकर देने की संस्तुति भी की है। पिता थाने में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) था।
विज्ञापन


चमनगंज की रहने वाली युवती ने अपने पिता मोहम्मद हसनैन उर्फ पप्पू और सौतेली मां नसरीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए 12 अप्रैल 2016 को एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। युवती का कहना था कि बचपन में माता-पिता का तलाक होने के बाद बड़े पिता और मामा ने उसकी परवरिश की।
विज्ञापन

बड़ी होने पर पिता झगड़ा करके युवती को अपने साथ ले आया और दुष्कर्म करता रहा। सौतेली मां ने दुगनी उम्र के अपने भाई के साथ उसका निकाह करा दिया। निकाह के बाद भी पिता युवती से दुष्कर्म करता रहा। एक दिन पति ने सब कुछ देख लिया और युवती को तलाक दे दिया।

मजबूरी में युवती को दोबारा पिता के घर रहना पड़ा। इसके बाद भी पिता लगातार दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर पिता व सौतेली मां ने मिलकर गर्भपात करवा दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह चमनगंज थाने गई लेकिन उसका पिता थाने में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) था। जिस कारण उसकी रिपोर्ट नहीं हुई। एसएसपी के आदेश पर 16 अप्रैल को चमनगंज थाने में एफआईआर लिखी गई थी। एडीजीसी प्रदीप कुमार साहू ने बताया कि कोर्ट ने पिता को सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed