{"_id":"5bb8bcc3867a55687a6879c4","slug":"father-in-law-forced-daughter-in-law-for-physical-relationship","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने बहू पर बनाया हमबिस्तर होने का दबाव, इंकार के बाद कर डाला ये सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर ने बहू पर बनाया हमबिस्तर होने का दबाव, इंकार के बाद कर डाला ये सब
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 06 Oct 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला शनिवार की दोपहर चार छोटे-छोटे बच्चों के साथ कोतवाली पहुंची। महिला की आपबीती सुनकर सभी के होश उड़ गए। हालांकि उस दौरान कोतवाली में डीएम और एसपी मौजूद थे लेकिन महिला अधिकारियों के सामने न पहुंच जाए इस कारण कोतवाल ने तहरीर लेकर एसएसआई से आरोपी को पकड़कर कोतवाली लाने का निर्देश दिया। महिला ने बताया कि उसका पति सुल्तानपुर में एक फैक्ट्री में काम करता है। वह घर पर चार बच्चों के साथ रहती है। उसने बताया कि ससुर उसके साथ हमबिस्तर होने का दबाव बनाता है।
विज्ञापन
ससुर संबंध बनाने का दबाव बनाता है- आरोप
डेमो पिक
एसएसआई महिला को अपने साथ गांव ले गए। महिला ने बताया कि पति सुल्तानपुर में किसी फैक्ट्री में काम करता है। वह घर पर चार बच्चों के साथ रहती है। उसने आरोप लगाया कि ससुर संबंध बनाने का दबाव बनाता है। मना करने पर शुक्रवार को ससुर ने मारपीट कर बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। वह शुक्रवार को ही कोतवाली पहुंची। उस दिन किसी ने फरियाद नहीं सुनी। अगले दिन शनिवार को वह दोबारा बच्चों को लेकर फरियाद करने पहुंच गई।