फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Father hanged himself after hanging son and daughter

यूपी: पिता ने चार साल की बेटी और सात साल के बेटे को फांसी पर लटकाया, फिर खुद की आत्महत्या

Tue, 17 Mar 2020 11:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 17 Mar 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
Father hanged himself after hanging son and daughter
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस एवं रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पत्नी के मायके जाने के बाद दो मासूम बच्चों को पहले फांसी पर लटकाया फिर खुद फांसी पर झूल गया। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन


हमीरपुर में थाना मौदहा के गांव भवानी के मजरे अलीपुरा निवासी पिता अमर सिंह ने सोमवार रात अपने बेटे प्रांशु (7) व बेटी प्रांशी (4) को फांसी पर लटका दिया। इसके बाद में उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया कि अमर सिंह मकर संक्रांति पर पत्नी को मायके छोड़ आया था। मप्र के सागर अमर सिंह की ससुराल है। मृतक के पास मात्र तीन बीघे जमीन होने की वजह से वह होटल में काम कर अपनी गुजर बसर करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियाें ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। परिवार में आर्थिक स्थित खराब होने की वजह से पत्नी से विवाद चल रहा था। घटना के पीछे के कारणों की जांच में पुलिस जुट गई है। एसपी व एएसपी भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed